फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: दिशा पाटनी के घर पर गोलीबारी, रोहित-गोल्डी गैंग ने ली जिम्मेदारी, बोले- ये तो सिर्फ ट्रेलर था

Fri, 12 Sep 2025 09:27 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Disha Patani House Firing: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। शुक्रवार तड़के 4:30 बजे वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
दिशा पाटनी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित उनके घर के बाहर देर रात गोलियां चलने की खबर ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि इससे जुड़ी जानकारियां सामने आने के बाद मामला और भी गंभीर होता नजर जा रहा है।
विज्ञापन


आधी रात दो राउंड फायरिंग 
बरेली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित दिशा पाटनी के घर के बाहर शुक्रवार तड़के लगभग 4:30 बजे अज्ञात लोगों ने दो राउंड फायरिंग की। यह फायरिंग हवाई बताई जा रही है, लेकिन गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि दिशा के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली है।
 

ये खबर भी पढ़ें: Mirai Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 'मिराय' की शानदार शुरुआत, आज रिलीज हुई फिल्मों में सबसे आगे
विज्ञापन

खुशबू पाटनी और अनिरुद्धाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम-@khushboo_patani और सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर आया धमकी भरा पोस्ट
घटना के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ जिसने सभी की चिंता और बढ़ा दी। इस पोस्ट में दो नामों- वीरेंद्र चरण और महेंद्र सारन (डेलाना) का जिक्र किया गया और आरोप लगाया गया कि दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने हिंदू देवी-देवताओं और सनातन धर्म का अपमान किया है। पोस्ट में लिखा गया कि यह फायरिंग सिर्फ एक 'ट्रेलर' है और आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गोल्डी बरार और रोहित गोदारा का नाम सामने
इस धमकी भरे संदेश में गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा का भी नाम सामने आया है। पोस्ट में साफ तौर पर फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी दी गई है कि धार्मिक भावनाओं का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें यहां तक लिखा गया कि 'अगली बार अगर ऐसा हुआ तो किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।' इस बयान ने न सिर्फ पुलिस बल्कि फिल्म जगत को भी सकते में डाल दिया है।
विज्ञापन

दिशा पाटनी और खुशबू पाटनी - फोटो : एक्स
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
बरेली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिशा पाटनी के घर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है और धमकी भरे पोस्ट की जांच तकनीकी तरीके से की जा रही है। इस मामले में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Khushbu Patani: अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ टिप्पणी के मामले में भड़कीं खुशबू, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

खुशबू ने क्या कहा था? 
यह पूरा विवाद तब शुरु हुआ जब अनिरुद्धाचार्य ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं की आलोचना की। उन्होंने एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के पास जाने वाली महिलाओं का जिक्र किया। इससे खुशबू नाराज हो गयी थीं। बाद में प्रेमानंदजी का इसी तरह के मुद्दे पर बोलते हुए एक वीडियो सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि खुशबू ने उनके खिलाफ बात की थी। विवाद तब और बढ़ गया जब प्रेमानंदजी को जान से मारने की धमकियां मिलीं। खुशबू ने साफ किया कि महिलाओं पर प्रेमानंदजी के बयान से उनका कोई लेना-देना नहीं है और साथ ही उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें