फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Pyre: विनोद कापड़ी निर्देशित ‘पायर’ बनीं बेंगलूरु इंटरनेशनल फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म, मन को छू लेगी कहानी

Thu, 20 Feb 2025 09:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विनोद कापड़ी निर्देशित फिल्म ‘पायर’ से एक उपलब्धि और जुड़ गई है। हाल ही में इस फिल्म को बेंगलूरु इंटरनेशनल फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म के तौर पर चुना गया है। यह फिल्म पहले भी कई नामी फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है।
 
विज्ञापन
विनोद कापड़ी निर्देशित फिल्म 'पायर' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई निर्देशक सामाजिक और मानवीय मुद्दों को लेकर दिल को छू लेने वाली फिल्में बनाते हैं। इन्हीं में से एक निर्देशक विनाेद कापड़ी भी हैं। पत्रकार के रूप में करियर शुरू करने के बाद वह फिल्म निर्देशन की दुनिया में आए। अपने करियर में अब तक चुनिंदा फिल्में बनाई हैं, जिनकी चर्चा खूब हुई है। हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘पायर’ भी चर्चा में है। इस फिल्म को बेंगलूरु इंटरनेशनल फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म के तौर पर दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन


 

एशियन सिनेमा कॉम्पिटिशन की ओपनिंग फिल्म बनी 'पायर' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिल को छू लेती है ‘पायर’ की कहानी
फिल्म ‘पायर’ को विनोद कापड़ी ने ही निर्देशित किया है, इसके राइटर भी वही हैं। फिल्म में दो बुजुर्ग लोगों ने अहम भूमिका निभाई है, इनके नाम पद्म सिंह और हीरा देवी हैं। फिल्म की कहानी हिमालय के एक सुदूर इलाके की है, जहां एक बुजुर्ग जोड़ा पद्म और तुलसी रहते हैं। इनकी दुनिया उजड़ने लगी है। दरअसल, इनके गांव में लगभग सभी लोगों ने पलायन कर लिया है। वह सोचते हैं कि जब मर जाएंगे तो उनका अंतिम संस्कार कौन करेगा? अचानक एक दिन उनके पास एक खत आता है, जिसके बाद उन्हें जीने की आस जागती है? किसने लिखा है वो खत? इसके बाद क्या होता है बुर्जुग जोड़े की जिंदगी में, इसी कहानी को बहुत ही खूबसूरती से फिल्म में दिखाया गया है। 
विज्ञापन

पायर फिल्म का एक दृश्य - फोटो : एक्स: @vinodkapri
सच्चे प्रेम के बारे में भी है फिल्म 
विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' एक सच्ची कहानी से प्रेरित है। यह कहानी मुनस्यारी (उत्तराखंड) के एक गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग जोड़े की है। उत्तराखंड से लगातार पलायन के कारण वीरान हो चुके भूतहा गांवों की पृष्ठभूमि में यह जोड़ा मौत का इंतजार जरूर कर रहा है लेकिन एक-दूसरे के लिए उनका प्यार कम नहीं होता है। यह फिल्म अपने प्रिय के साथ बने रहने की बात करती है। इसी बात ने विनोद कापड़ी के मन पर इतनी गहरी छाप छोड़ी कि उन्होंने यह फिल्म बनाने का फैसला किया।

इस फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है प्रीमियर 
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विनोद कापड़ी निर्देशित फिल्म ‘पायर’ का प्रीमियर कुछ महीनों पहले तेलिन ब्लैक नाइट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी हुआ था। इस फिल्म को वहां खूब सराहा गया। इस फिल्म के प्रीमियर पर विनोद, दोनों बुजुर्ग कलाकारों को भी साथ लेकर गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें