सायरा के स्वास्थ्य पर आया अपडेट
इस बयान को सायरा बानो की वकील वंदना शाह ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। बयान में कहा गया है, "कुछ दिन पहले सायरा रहमान को एक मेडिकल इमरजेंसी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। इस कठिन समय में उनका पूरा ध्यान जल्दी से जल्दी स्वस्थ होने पर है। वह अपने आसपास के सभी लोगों से मिल रहे समर्थन के लिए आभारी हैं। वह अपने सभी शुभचिंतकों से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं करने का आग्रह करती हैं।"
बयान में व्यक्त किया आभार
इस बयान में सायरा ने अपने पूर्व पति एआर रहमान, ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी, उनकी पत्नी शादिया और अपनी वकील वंदना शाह का भी धन्यवाद किया। बयान में आगे लिखा है, "सायरा रहमान अपने लॉस एंजिल्स स्थित दोस्तों, रेसुल पुकुट्टी और उनकी पत्नी शादिया, वंदना शाह और रहमान का दिल से आभार व्यक्त करना चाहती हैं। इस कठिन समय में उनके निरंतर समर्थन के लिए वह सच में आभारी हैं। भगवान उनका भला करें।" साथ ही, उन्होंने अपनी रिकवरी के दौरान निजता की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
Stage Censor Board: मंचीय प्रस्तुतियों को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया अलर्ट, मंचन से पहले सेंसर जरूरी
पिछले साल रहमान से हुआ था तलाक
सायरा और एआर रहमान ने नवंबर 2024 में अपने 29 साल पुराने विवाह के समाप्त होने की घोषणा की थी। यह खबर उनके फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। दोनों की राहें जुदा होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, सायरा ने सामने आकर अलग होने की वजह बताते हुए नकारात्मक टिप्पणी न करने की अपील की थी।
संबंधित वीडियो