बेटी के साथ दीपिका-रणवीर
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
फैसलों पर विचार करती हैं दीपिका
दीपिका ने माना कि वह अपने विचार को लेकर इतनी स्पष्ट नहीं थीं। उन्होंने कहा 'क्या मैं हमेशा से चीजों को लेकर इतनी स्पष्ट थी? शायद नहीं। हालांकि अब मैं उस स्पष्टता तक पहुंच गई हूं। क्या मैं कभी-कभी पीछे मुड़कर सोचती हूं कि मैं क्या सोच रही थी? जी हां मैं सोचती हूं। इससे मैं सीखती हूं। शायद आज से 10 साल बाद, मैं आज के कुछ फैसलों पर सवाल उठाऊंगी जो फैसले अभी मुझे सही लगते हैं।'
दीपिका का वर्कफ्रंट
दीपिका की फिलहाल दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' में वह एक सहायक भूमिका में हैं। इसमें सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी जैसे कलाकार होंगे। यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली है।
इसके बाद दीपिका एटली के साथ अल्लू अर्जुन अभिनीत एक फिल्म में काम करेंगी। इस फिल्म को फिल्हाल 'AA22xA6' नाम से बुलाया जा रहा है। यह 2027 में रिलीज होगी।