पिछले कुछ वक्त से दर्शकों का थिएटर में न पहुंचना और कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर सफल न हो पाना, फिल्म इंडस्ट्री के लिए लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसा नहीं है कि दर्शकों की इस बेरुखी से सिर्फ बॉलीवुड में ही चिंता है, बल्कि साउथ में भी फिल्म निर्माताओं में इस बात को लेकर काफी चिंता और परेशानी है। अब साउथ के एक और निर्देशक ने लोगों के थिएटर में न पहुंचने पर चिंता व्यक्त की है।
लोगों ने सिनेमाहॉल में आना बंद कर दिया
निर्देशक त्रिनधा राव नक्कीना ने थिएटर में लोगों के न पहुंचने पर चिंता व्यक्त की है। अपनी आगामी फिल्म ‘चौर्य पाटम’ के प्रमोशन के दौरान निर्देशक त्रिनधा राव नक्कीना ने आंध्र प्रदेश में सिनेमाघरों की खराब हालत और दर्शकों के थिएटर में न पहुंचने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, “लोगों ने हाल ही में सिनेमाघरों में आना बंद कर दिया है। कई क्षेत्रों में, दूसरे शो नहीं दिखाए जा रहे हैं। मैंने खुद यह देखा है। यहां तक कि सितारों द्वारा निर्देशित फिल्मों का भी यही हश्र हो रहा है।”
यह खबर भी पढ़ें: Neha Kakkar: बहन सोनू से बढ़ती दूरी के बीच नेहा कक्कड़ ने बनाया किसके नाम का टैटू? फैंस हुए खुश
हम दर्शकों को थिएटर तक लाने में विफल हो रहे हैं
निर्देशक-निर्माता ने आगे कहा, “मुझे समझ में नहीं आता कि लोग थिएटर क्यों नहीं जा रहे हैं। स्थिति बहुत डरावनी हो गई है। मैं ‘चौर्य पाटम’ जैसी फिल्म को रिलीज करने को लेकर बहुत चिंतित हूं, जिसमें इस समय नए कलाकार हैं। हमने क्रिकेट मैचों के कारण रिलीज को 25 अप्रैल तक टाल दिया है। सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि कहीं न कहीं हम दर्शकों को थिएटर तक लाने में विफल हो रहे हैं।”
यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: सनी देओल पहले नहीं करना चाहते थे 'ढाई किलो का हाथ' का इस्तेमाल, लेकिन अब दर्शक कर रहे तारीफ
25 अप्रैल को रिलीज होगी ‘चौर्य पाटम’
त्रिनधा राव नक्कीना ने क्राइम-कॉमेडी ड्रामा ‘चौर्य पाटम’ के साथ प्रोडक्शन में कदम रखा। इस फिल्म में युवा प्रतिभा इंद्र राम को नायक के रूप में पेश किया गया है। नवोदित निर्देशक निखिल गोलामारी द्वारा निर्देशित, छोटे बजट की इस फिल्म में पायल राधाकृष्ण नायिका के रूप में हैं। फिल्म अब 25 अप्रैल को रिलीज होनी है।