फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर' की तारीफ के लिए दी जा रही गालियां? निर्देशक संजय गुप्ता ने किया दावा

Sun, 14 Dec 2025 01:06 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Gupta: हाल ही में संजय गुप्ता ने एक्स पर एक ट्वीट किया। इस पर कई यूजर्स ने उनसे सवाल पूछ लिया। अब संजय गुप्ता का कहना है कि उन्हें 'धुरंधर' की तारीफ के लिए ट्रोल किया जा रहा है और सवाल पूछा जा रहा है।
विज्ञापन
संजय गुप्ता, धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर संजय गुप्ता को फिल्म 'कांटे', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'जज्बा', 'काबिल', 'मुंबई सागा' और दूसरी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ की। उन्होंने फिल्म को 'वन-मैन शो' कहा और आदित्य धर की मेहनत की भी तारीफ की। हालांकि जल्द ही इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

संजय गुप्ता से पूछा जा रहा सवाल
संजय गुप्ता के ट्वीट पर नेटिजन्स ने सवाल किया कि वह किस प्रोपेगेंडा की बात कर रहे हैं? इस पर निर्देशक ने बताया कि जब से उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ की है तब से उन्हें गालियां मिल रही हैं। अपने एक्स हैंडल पर गुप्ता ने लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि धुरंधर के बारे में ट्वीट करने पर इतने सारे बेवकूफ मुझे गालियां दे रहे हैं। मेरा मतलब है कि मुझे नहीं लगता कि फिल्म में कोई प्रोपेगेंडा है। अपनी जिंदगी जियो दोस्तों।'
 

पहले ट्वीट में क्या था?
अपने पहले ट्वीट में संजय ने लिखा, 'मैंने आखिरकार धुरंधर देखी और मुझे यह बहुत पसंद आई। मेरे लिए यह पूरी तरह से वन मैन शो था। वह आदमी हैं आदित्य धर फिल्म्स। मुझे प्रोपेगेंडा में कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे इसे आईमैक्स में देखने में बहुत मजा आया, खासकर इसका म्यूजिक। बहुत बढ़िया। पूरी टीम को बहुत बधाई।'
 



विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगा दूसरा पार्ट
5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब तक इसने 292 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 372.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
मेकर्स ने इस फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया है। इसका टाइटल 'धुरंधर 2- रिवेंज' है। यह 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें