फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल डेट करने के बाद गर्लफ्रेंड संग अर्जुन रामपाल ने की सगाई, वायरल हो रहा दोनों का वीडियो

Sun, 14 Dec 2025 12:19 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun Rampal And Gabriella: हाल ही में एक पॉडकास्ट में अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ सगाई को लेकर एक बात कही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है। आइए जानते हैं इसमें क्या है?
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला डेमेट्रियड्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन रामपाल इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' की कामयाबी की वजह से सुर्खियों में हैं। इसमें उन्होंने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 292 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि अर्जुन रामपाल ने हाल ही में लंबे समय से रही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सगाई की पुष्टि की है। वह पिछले छह वर्षों से गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन

अर्जुन ने की सगाई की पुष्टि
शनिवार, 13 दिसंबर को रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो उनके पॉडकास्ट का है। इसमें अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स नजर आईं। दोनों ने अपने प्यार, शादी और कई चीजों के बारे में बात की। वीडियो में गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को कहते हुए सुना जा सकता है 'हमने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन कौन जानता है।' इसके बाद अर्जुन रामपाल ने कहा 'हमने सगाई कर ली है। हम आपके शो से ये ऐलान करते हैं।'
 

अर्जुन को गैब्रिएला ने नहीं किया अप्रोच
गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने यह भी बताया कि उन्होंने अर्जुन को इसलिए अप्रोच नहीं किया क्योंकि वह बहुत हॉट हैं और उन्हें उम्मीद थी कि अर्जुन ने उनके बारे में ऐसा नहीं कहा होगा। इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'नहीं, नहीं। मैं उनके पीछे इसलिए गया क्योंकि वह हॉट थी, फिर मुझे एहसास हुआ कि हॉटनेस के अलावा भी उसमें कुछ और है।'
 
विज्ञापन

2019 से रिश्ते में अर्जुन-गैब्रिएला
अर्जुन रामपाल 2019 से गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ रिश्ते में हैं। यह कपल दो बेटों, आरिक और आरिव के माता-पिता भी हैं। अर्जुन की पहले मेहर जेसिया से शादी हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं, मायरा और माहिका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें