इसलिए बदल दी फिल्म की कास्ट
राज शांडिलिया ने बताया कि अयुष्मान खुराना, मनोज सिंह और अनु कपूर को फिल्म में क्यों रखा गया है। उन्होंने बताया कि ड्रीम गर्ल 2 सीक्वल नहीं है बल्कि फ्रेंचाइजी फिल्म है। अगर ये सीक्वल होती तो नुसरत को इसमें लिया जाता। जब नुसरत और आयुष्मान मिल गए तो ड्रीम गर्ल की कहानी खत्म हो गई। हम दूसरी स्टोरी बताना चाहते थे, इसलिए अनन्या पांडे, आयुष्मान खुराना और अनु कपूर को लिया है।
Jab We Met: 'जब वी मेट' के लिए बॉबी ने इन तीन लोगों को किया था राजी, फिर भी नहीं मिल पाई थी फिल्म
निर्देशक ने नुसरत भरूचा को दी सफाई
फिल्म निर्माता ने आगे बताया कि इसमें निराश होने वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा 'नुसरत ने एक बार हमसे पूछा था कि मैं ड्रीम गर्ल 2 का हिस्सा क्यों नहीं हूं? मैंने उनको भी यही जवाब दिया था। मैंने उन्हें बताया था कि कहानी के हिसाब से हम नई लड़की चाहते थे। इसमें मायूस होने वाली कोई बात नहीं है। जब हम तीसरा पार्ट बनाएंगे, तो इसमें दूसरी लड़की को लेंगे।' निर्देशक ने नुसरत को अपनी दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि वह नई फिल्म के लिए उनसे संपर्क करेंगे।
कन्नप्पा अभिनेता ने दक्षिण के स्टार्स को दी सलाह, बोले- हिंदी पट्टी के दर्शकों का इस बात के लिए मानें एहसान
नुसरत भरूचा ने क्या कहा था?
नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में, नुसरत ने ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे को लिए जाने के बारे में कहा 'इससे मुझे और भी ज्यादा दुख हुआ कि मैं अपने ही सीक्वल का हिस्सा नहीं हूं। फिल्म में हर दूसरा कलाकार वही है, सिर्फ लड़की को छोड़कर। ठीक है, कोई समस्या नहीं है। मैं किसी ऐसी चीज से नहीं लड़ सकती जिसके बारे में मुझे पता है कि वह बदलने वाली नहीं है।'