बॉबी देओल ने निर्माता को मनाया
इंस्टैंट बॉलीवुड से बात करते हुए बॉबी देओल ने बताया 'मैंने उस फिल्म (जब वी मेट) को बनाने के लिए बहुत मेहनत की; मैंने बहुत से लोगों से संपर्क किया।' बॉबी देओल का दावा है कि उन्होंने अष्टविनायक को फिल्म में शामिल किया। अष्टविनायक फिल्म के कलाकारों के साथ काम करना चाहते थे लेकिन निर्देशक इम्तियाज के काम नहीं करना चाहते थे। इसके बाद बॉबी देओल ने अष्टविनायक से इम्तियाज को एक मौका देने को कहा। इस तरह वे 'जब वी मेट' में साथ काम करने के लिए राजी हुए।
कन्नप्पा अभिनेता ने दक्षिण के स्टार्स को दी सलाह, बोले- हिंदी पट्टी के दर्शकों का इस बात के लिए मानें एहसान
बॉबी देओल ने निभाया था एनिमल में अबरार का किरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल ने करीना कपूर से किया संपर्क
बॉबी देओल ने ही सबसे पहले 'जब वी मेट' के लिए करीना कपूर खान से संपर्क किया था। करीना ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। प्रीति जिंटा से भी इस फिल्म के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने भी इस प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया।
Lokesh Kanagaraj: निर्देशक लोकेश ने तमिल एक्टर को बचाया, इलाज के दौरान डॉक्टर ने दी ये सलाह
बॉबी देओल को किया गया फिल्म से बाहर
इन सबके बाद बॉबी देओल को इस प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया। करीना कपूर ने बॉबी देओल को ना कह दिया था लेकिन वह शाहिद कपूर, इम्तियाज अली और अष्टिविनायक के साथ काम के लिए राजी हो गईं। बॉबी देओल के मुताबिक वह उस वक्त बहुत परेशान हो गए थे। बॉबी देओल ने इम्तियाज का बचाव करते हुए कहा, 'अब जब 'जब वी मेट 2' बनेगी तो क्या बॉबी पर विचार किया जा सकता है?'