फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara: 'सैयारा' की सक्सेस पर बोले निर्देशक मोहित सूरी, 'सोचा नहीं था, बस अच्छी फिल्म बनाना था मकसद'

Thu, 31 Jul 2025 08:40 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohit Suri on Saiyaara Success: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म 'सैयारा' की बड़ी सफलता के बाद डायरेक्टर मोहित सूरी ने अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने फिल्म की कामयाबी पर क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
मोहित सूरी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म ने अब तक घरेलू बाजार में 273.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रोमांस की बहार ला दी है। फिल्म की सफलता पर अब ANI से बात करते हुए डायरेक्टर मोहित सूरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


मोहित सूरी का 'सैयारा' की सफलता पर रिएक्शन 
फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने इसकी कामयाबी पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका सिर्फ एक ही मकसद था – एक अच्छी फिल्म बनाना और दर्शकों को खुश करना। मोहित ने बताया कि उन्होंने कभी इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद नहीं की थी। वहीं, इस फिल्म के प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के CEO अक्षय विधानी ने भी इस पर बात की।
 

ये खबर भी पढ़ें: Abhishek Sharma: रैंप पर छाए टी-20 के नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, इब्राहिम और राशा ने भी किया वॉक
विज्ञापन


मंदिर में पहली बार हुई थी चर्चा 
इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प बात भी सामने आई। यशराज फिल्म्स के CEO अक्षय विधानी ने बताया कि इस फिल्म को लेकर मोहित सूरी से प्रोडक्शन हाउस की पहली बार बात मंदिर में हुई थी। अक्षय विधानी ने बताया कि यह फिल्म बनाने का विचार एक मंदिर में चर्चा के दौरान आया था, इसलिए वो इसे अपनी किस्मत मानते हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उन्हें तुरंत ये समझ आ गया कि ये फिल्म बनानी है।
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कमाल
18 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पहले हफ्ते में फिल्म ने 172.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमश: 26.5 और 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने 9.25 और 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बुधवार को फिल्म ने सात करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म ने अब तक 273.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें