फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thug Life: मणिरत्नम ने ‘ठग लाइफ’ में सान्या मल्होत्रा की भूमिका का किया खुलासा, कास्टिंग के पीछे की बताई वजह

Thu, 22 May 2025 02:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanya Malhotra: इस वक्त कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘ठग लाइफ’ चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म के 'जिंगुचा' गाने में सान्या मल्होत्रा के डांस ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब निर्देशक मणिरत्नम ने एक्ट्रेस की फिल्म में भूमिका के बारे में जानकारी दी है। जानिए।

विज्ञापन
सान्या मल्होत्रा और मणिरत्नम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ का गाना 'जिंगुचा' का एक झलक दिखा, तो उसमें सान्या मल्होत्रा और सिलंबरासन को एक साथ डांस करते देखा गया। इसने दर्शकों के मन में कई सवाल पैदा किए, कुछ ने तो यहां तक कहा कि वह फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगी। हालांकि, अब इन सभी सवालों के जवाब देते हुए खुद निर्देशक मणिरत्नम ने अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के रोल को लेकर खुलासा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन


कैमियो में नजर आएंगी सान्या
ठग लाइफ फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम ने हाल ही में तमिल पत्रिका विकटन से बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म में सान्या की मौजूदगी को लेकर बात की। डायरेक्टर ने कहा, ‘वह फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभा रही हैं और केवल गाने में दिखाई देंगी। यह एक दोस्ताना भूमिका है। वह एक बेहतरीन डांसर और एक अच्छी इंसान हैं।’ इस बात से निर्देशक ने लग रहे सभी कयासों को गलत साबित कर दिया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: पवन कल्याण की नई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का पोस्टर रिलीज, शूट पर भी मिला अपडेट
विज्ञापन


सान्या को कास्ट करने की बताई वजह
आगे बातचीत में निर्देशक मणिरत्नम ने सान्या मल्होत्रा को कास्ट करने के पीछे वजह बताई है। उन्होंने कहा, ‘कहानी दिल्ली की है, तो हमें उसी तरह का फ्लेवर चाहिए था। हमें उत्तर भारतीय चेहरा चाहिए था, इसलिए हमने उन्हें चुना।’ इस फिल्म में सान्या के अलावा रोहित सराफ और अली फजल भी नजर आएंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: रेड गाउन में भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने कान में बिखेरा जलवा, लिखा- 'कभी सिर्फ एक सपना...'

ठग लाइफ फिल्म के बारे में
मणिरत्नम द्वारा निर्देशित ‘ठग लाइफ’ में कमल हासन ने रंगाराया शक्तिवेल नायकर की भूमिका निभाई है, जो क्राइम और जस्टिस के बीच फंसा हुआ व्यक्ति है। फिल्म में कमल हासन के अलावा सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, अभिरामी और अशोक सेलवन भी नजर आएंगे। फिल्म में संगीत एआर रहमान ने दिया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 05 जून को रिलीज होगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें