फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Bend It Like Beckham 2: 'बेंड इट लाइक बेकहम' का बनेगा सीक्वल, डायरेक्टर गुरिंदर चड्ढा ने की पुष्टि

Sun, 27 Jul 2025 03:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2002 में डायरेक्टर गुरिंदर चड्ढा ने इंग्लिश फिल्म ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ बनाई थी। अब इस फिल्म का सीक्वल भी बनने वाला है। इस बात की पुष्टि डायरेक्टर गुरिंदर ने की है। 
विज्ञापन
डायरेक्टर गुरिंदर चड्ढा की फिल्म ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ - फोटो : इंस्टाग्राम@gurinder.chadha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ एक लड़की के फुटबॉलर बनने की कहानी कहती है लेकिन उसके पैरेंट्स ऐसा करने से रोकते हैं। इस फिल्म में लीड रोल में परमिंदर नागरा और कीरा नाइटली थे। फिल्म को लेकर डायरेक्टर गुरिंदर ने नया अपडेट साझा किया है। जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल बनने वाला है। 

फिल्म बनाने को लेकर एक्साइटेड डायरेक्टर गुरिंदर

विज्ञापन

एंटरटेनमेंट आउटलेट डेडलाइन को दिए गए एक इंटरव्यू में गुरिंदर चड्ढा कहती हैं, ‘मैं अपनी फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। इस फिल्म के जरिए हमने लड़कियों को गेम (फुटबॉल) खेलने के लिए इंस्पयार किया। मैं अपनी इस फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाने को लेकर खुश हूं।’ 

फिल्म में नजर आएगी पुरानी स्टार कास्ट 
गुरिंदर चड्ढा ने ही बताया कि उन्हें उम्मीद है कि पुरानी स्टार कास्ट फिल्म में वापस आएगी। गुरिंदर कहती हैं, ‘हमारी स्टार कास्ट फिल्म की स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही हैं। मुझे पूरा यकीन है कि हर कोई वापस आना चाहेगा। सब कुछ स्क्रिप्ट पर डिपेंड करता है।’ फिल्म ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ में जोनाथन राइस मेयर्स और अनुपम खेर ने भी अहम किरदार निभाए थे।  

ये खबर भी पढ़ें: Marvel Universe: 'लोकी' से 'थॉर' तक, मार्वल यूनिवर्स के इन किरदारों का दुनियाभर में जलवा; आपका फेवरेट कौन? 

स्क्रिप्ट पर कर रहे हैं मेहनत 

विज्ञापन

गुरिंदर चड्ढा का कहना है कि वह स्क्रिप्ट पर कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह हर किरदार को रिलवेंट बनाना चाहती हैं। डायरेक्टर कहती हैं, ‘मैं यह तय करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं कि मेरी आने वाली फिल्म के किरदार, कहानी और सीन्स कमाल के हों।’  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें