अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। सलमान खान फिल्म की शूटिंग में वस्त हैं। इस बीच बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि महानायक अमिताभ बच्चन भी सलमान की इस फिल्म का हिस्सा हैं और उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। अब इन चर्चाओं पर खुद निर्देशक अपूर्व लखिया ने प्रतिक्रिया दी है और अमिताभ के फिल्म में होने की सच्चाई बताई है।
बिग बी नहीं हैं फिल्म का हिस्सा
अब हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान निर्देशक अपूर्व लखिया ने बिग बी के फिल्म का हिस्सा होने की सच्चाई बताई है। अपूर्व लखिया ने बताया कि नहीं। वह सामने वाले स्टूडियो में एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे, इसलिए मैं उनसे मिलने गया और नमस्ते किया। अपूर्व के इस बयान के बाद ये साफ हो गया कि अमिताभ बच्चन सलमान की इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
अपूर्व की इस पोस्ट से शुरू हुई थीं चर्चाएं
ये चर्चाएं तब शुरू हुई थीं जब अपूर्व लखिया ने हाल ही में बिग बी के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इस दौरान उन्होंने लिखा था, ‘अंदाजा लगाओ कि वह मुझे क्या बता रहे हैं?’ इसके साथ हैशटैग में उन्होंने लीजेंड ऑन द सेट लिखा था। इसके बाद ही ऐसे कयास शुरू हो गए थे कि अमिताभ बच्चन सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ में नजर आएंगे। लेकिन अब निर्देशक ने साफ कर दिया है कि वो फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।