फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद एल राय: धनुष को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर क्यों डरे निर्देशक? इस बात के लिए अक्षय को कहा शुक्रिया

Wed, 23 Sep 2026 10:07 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

 Anand L Rai received Award: निर्देशक आनंद एल राय को उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार दिया गया है। यह सम्मान पाकर आनंद ने बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की। इसके साथ ही अक्षय कुमार और धनुष को लेकर भी काफी कुछ कहा। 

विज्ञापन
आनंद एल राय - फोटो : साभार@DoordarshanNational
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में लेखक-निर्देशक आनंद एल राय को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उनकी मशहूर डाक्यूमेंट्री फिल्म  के लिए दिया गया है। 

किस फिल्म के लिए मिला पुरस्कार?

विज्ञापन

निर्देशक आनंद एल राय को उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी: एकता का प्रतीक' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को गुजरात के एकता नगर में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। इस फिल्म में सरदार वल्लभ भाई पटेल की विरासत को दर्शाया गया है।

आनंद एल राय - फोटो : Telegraph India

पुरस्कार मिलने पर भावुक हुए आनंद एल राय 
आनंद एल राय ने पुरस्कार मिलने पर अपनी खुशी जताते हुए एएनआई से बातचीत में कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। सिर्फ इसलिए नहीं कि यह राष्ट्रीय पुरस्कार है, बल्कि इसलिए भी कि यह डॉक्यूमेंट्री के लिए मेरा पहला पुरस्कार है। और मुझे सबसे अच्छी बात यह लगी कि इतनी सारी फिल्में बनाने के बाद भी, कुछ ऐसा था जो मुझे नहीं पता था। और यह कहानी कहने का एक नया तरीका है। और इतना काम करने के बाद, अगर आप किसी चीज में डेब्यू करते हैं, तो उसका अनुभव बिल्कुल अलग होता है।
यह एक बहुत ही सीखने वाला अनुभव है। यह कहानी कहने का एक नया तरीका है। मैंने पहली फिल्म में कुछ गलतियां कीं। लेकिन मुझे लगता है कि अगर मैं कभी दोबारा डॉक्यूमेंट्री बनाऊंगा, तो इससे बेहतर काम करूंगा। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि डॉक्यूमेंट्री में जिन लोगों के बारे में मुझे पता था, इस बार मुझे लगा कि मैं उनके बारे में बहुत कम जानता था।'

अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

आनंद एल राय ने क्यों किया अक्षय को शुक्रिया?
आगे अपनी बातचीत में आनंद एल राय ने कहा, ‘ इस डॉक्यूमेंट्री को मुझ तक पहुंचाने के लिए वही जिम्मेदार हैं। अगर वे नहीं होते, तो यह डॉक्यूमेंट्री मुझ तक नहीं पहुंच पाती। जब उन्होंने मुझे इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में बताया, तो मुझसे संपर्क किया गया। पहले तो मैं हिचकिचाया, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मुझे यह अवसर नहीं गंवाना चाहिए। और अक्षय सर ने इसमें मेरा बहुत हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, 'हां, तुम इसे करो, तुम्हें मजा आएगा।’

धनुष, आनंद एल राय - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja

आनंद एल राय ने धनुष पर क्या बोले? 
अपनी बातचीत में आगे धनुष को लेकर आनंद एल राय ने कहा, 'जब आपके पसंदीदा अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिलता है, तो थोड़ा डर लगना स्वाभाविक है। अगली बार जब वो सेट पर आएंगे, तो ज्यादा सवाल नहीं पूछेंगे। लेकिन धनुष के साथ काम करना मुझे हमेशा अच्छा लगता है। और, उनके साथ मेरा रिश्ता ऐसा है कि अगर हम एक महीने, दो महीने, तीन महीने तक न भी मिलें, तो भी प्यार की कोई कमी नहीं रहती' 

विज्ञापन

आनंद एल राय - फोटो : एक्स
आनंद एल राय का वर्कफ्रंट 
आनंद एल राय ने बीते कुछ साल में कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। इसमें ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझना’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही वह कलर येलो प्रोडक्शंस भी चलाते हैं। बीते दिनों धनुष के साथ उनकी फिल्म  ‘तेरे इश्क में’ को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें