फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dino Morea: अचानक ऑफर मिलने बंद होने पर डिनो मोरिया को सताने लगा था ये डर, सपोर्टिंग रोल करने की वजह भी बताई

Sat, 15 Mar 2025 05:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dino Morea: अभिनेता डिनो मोरिया ने हाल ही में स्वीकार किया कि जब इंडस्ट्री में उन्हें अचानक ऑफर मिलने बंद हो गए तो वे काफी असुरक्षित महसूस करने लगे थे। उन्होंने सपोर्टिंग रोल अदा करने पर भी बात की।
विज्ञापन
डिनो मोरिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedinomorea
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता डिनो मोरिया ने 'राज' फिल्म से इंडस्ट्री में लोकप्रियता हासिल की। कुछ और चर्चित फिल्मों में काम करने के बाद 2010 में अचानक उनके करियर में ढलान आना शुरू हो गया। फिर ऐसा वक्त भी आया जब उनके पास ऑफर आने बंद हो गए। इस दौरान असुरक्षा ने उन्हें घेरा। हाल ही में अभिनेता ने करियर के ऐसे दौर पर बात की।

विज्ञापन

डर की वजह से चुन लेते हैं गैर-जरूरी किरदार
डिनो मोरिया ने इंडस्ट्री में रहते हुए इनसिक्योरिटी की भावना को स्वीकार किया। एक्टर ने कहा कि कलाकारों को सिनेमा की दुनिया में भुला दिए जाने का डर काफी प्रभावित करता है। डिनो ने पिंकविला से बातचीत में यह बात कहीं। एक्टर ने कहा, 'जब फिल्मों के ऑफर आने बंद हो जाते हैं, तो खुद पर शक होने लगता है, जिसके चलते कुछ लोग सिर्फ दिखने के लिए और दर्शकों के बीच अपनी मौजूदगी का अहसास दिलाने के लिए ऐसे किरदार भी चुन लेते हैं, जो उनके लायक नहीं लगते'।

यह खबर भी पढ़ें:
Krrish 4: अगले साल के लिए फिर टली ऋतिक रोशन की 'कृष 4', 700 करोड़ रुपये के बजट पर फंस रहा मामला

इस वजह से चुन रहे छोटे किरदार
डिनो मोरिया ने कहा कि मुश्किल वक्त में असुरक्षा की भावनाएं घेर लेती हैं, लेकिन इस मुश्किल वक्त में आगे बढ़ने के लिए इंसान को ताकत ढूंढ़नी चाहिए। डिनो ने आगे बताया कि इंडस्ट्री में अपनी मौजूदा स्थिति को समझते हुए वे फिल्मों में लीड होने का भ्रम पालने के बजाय जानबूझकर गेस्ट रोल या छोटे किरदार अदा कर रहे हैं। इसका मकसद फिल्मों में नजर आना है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Ibrahim Ali Khan: लोगों को याद आ रहा सैफ अली खान का 1995 का झगड़ा, इब्राहिम से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

बोले- 'नजरअंदाज हुईं कुछ फिल्में'
एक्टर ने कहा कि उनकी कुछ अच्छी फिल्में भी नजरअंदाज कीं। डिनो ने आगे कहा कि अब उनका मकसद परदे पर अपनी विजिबिलिटी बढ़ाने और अच्छे किरदार करना है। डिनो बीते दिनों आई फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आए। अब वे फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आएंगे। वे अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और संजय दत्त जैसे सितारों के साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें