अमेरिकन बैंड डिन चेक बैंड ने अपना नया गाना 'हसीन ख्वाब' रिलीज कर दिया है, जो सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इस गाने को कंपोज किया है मीनाक्षी कुलश्रेष्ठ ने और इसे गाया भी मिनाक्षी ने ही है। उनका साथ दिया है प्रियांशी चरनालिया ने। वहीं गाने का लिखा है पॉपी चरनालिया ने।
कब रिलीज हुआ गाना?
डिन चेक बैंड के इस गाने 'हसीन ख्वाब' को 19 नवंबर को रिलीज किया गया है। इसका संगीत निर्देशन मीनाक्षी कुलश्रेष्ठ ने संभाला है, जबकि गीत पॉपी चरनालिया ने बोल लिखे हैं। रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग लकी रिकॉर्डिंग स्टूडियो में की गई है। वाद्य-संगीत में अनंदिनी सेखर, समीर भंभानी (गिटार), माइक ग्रोवर (बास) और कमल दासु (ड्रम्स) ने अपनी-अपनी शैली से इस गीत को जीवंत बनाया है। वीडियो और पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क अग्रज ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी डिन चेक बैंड ने संभाली। गाने में प्रियांशी के अलावा जॉली भाटिया और पॉपी चरनालिया की खास मौजूदगी भी देखने को मिलती है।
यह खबर भी पढ़ें: 250 करोड़ के ड्रग्स मामले में फंसे ओरी ने खूब किया डांस, 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की सक्सेस पार्टी से वीडियो वायरल
गीत 'हसीन ख्वाब' की खासियत
खास बात यह है कि गाने के वीडियो में रंगों का इस्तेमाल सिर्फ बैकग्राउंड या सेट तक सीमित नहीं है, बल्कि बैंड के सदस्य भी अलग-अलग रंगों के आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। आर्टिस्ट पॉपी चरनालिया की पेंटिंग्स को कपड़ों के रूप में ढालकर वीडियो को एक चलते-फिरते कैनवास के तौर पर दिखाने की कोशिश की गई है।
बैंड के बारे में
डिन चेक बैंड लंबे समय से अमेरिका में रहते हुए भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिला रहा है। बैंड के मुख्य सदस्यों में से एक पॉपी चरनालिया लखनऊ से ताल्लुक रखती हैं और अमेरिका में रहते हुए भी हिंदी भाषा, कविता और कला से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा मीनाक्षी कुलश्रेष्ठ ने इसके संगीत की रचना की है और दो गायिकाओं- मीनाक्षी और प्रियांशी की आवाज इस गीत को खास बना रही है। प्रियांशी ने सह-गीतकार के रूप में भी अपना योगदान दिया है।