फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में इस बार कौन-कौन? नए और पुराने सितारे मिलकर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का, जानें सबके नाम

Sat, 22 Nov 2025 08:22 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Laughter Chefs Season 3: 'लाफ्टर शेफ्स' का तीसरा सीजन आज 22 नवंबर से कलर्स टीवी पर शुरू हो चुका है। इस बार शो में पुराने सदस्यों के अलावा कुछ नए सदस्य भी हिस्सा ले रहे हैं। देखें प्रतियोगियों की पूरी लिस्ट। 

विज्ञापन
लॉफ्टर शेफ्स सीजन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की दुनिया में 'लॉफ्टर शेफ्स' एक बार फिर से मनोरंजन का जोरदार तड़का लगाने आ गया है। इस शो का तीसरा सीजन आज शनिवार से शुरू हो चुका है। पहले सीजन से ही इस शो को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला। शो में कॉमेडी और कुकिंग का संगम होने वाला है। इस सीजन में पुराने कंटेस्टेंट के साथ कुछ नए सितारों का भी आगमन हुआ है। चलिए जानते हैं सभी प्रतियोगियों के बारे में। 

ये सितारे पहली बार शो में आएंगे नजर 

विज्ञापन

'लाफ्टर शेफ्स' के तीसरे सीजन में कई चर्चित सितारे किचन और कॉमेडी में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। नए कलाकारों में तेजस्वी प्रकाश, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी की जोड़ी शामिल है। इस बार ये सेलेब्स शो की शोभा बढ़ाते दिखेंगे। 




यह खबर भी पढ़ें: 120 Bahadur Box Office Collection: फरहान की '120 बहादुर' को वीकेंड का मिला फायदा, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

विज्ञापन

पुराने कलाकार भी लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का
इस सीजन में कई कलाकार फिर से वापसी कर रहे हैं, जो पिछले सीजन में नजर आए थे। इस लिस्ट में एली गोनी, कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार-समर्थ जुरेल, जन्नत जुबैर और करण कुंद्रा जैसे लोकप्रिय सितारे शामिल हैं। इन्हें देखने के लिए प्रशंंसक काफी उत्साहित हैं। 






यह खबर भी पढ़ें: 250 करोड़ के ड्रग्स मामले में फंसे ओरी ने खूब किया डांस, 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की सक्सेस पार्टी से वीडियो वायरल


शो के बारे में
इस शो की बात करें, तो यह आज 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। हर वीकएंड रात 9 से 9:30 बजे कलर्स टीवी पर ये प्रसारित होगा। इसके अलावा शो के होस्ट के रूप में कॉमेडियन भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह प्रतियोगियों का मार्गदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें