अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर' को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि पंजाबी सिंगर को 2026 लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड्स में परफॉर्म करने वाले कलाकारों में शामिल किया गया है। यह सिंगर के अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वह लैटिन संगीत जगत के जाने-माने नामों के साथ मंच साझा करेंगे। लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड का 27 वां संस्करण 12 नवंबर को लास वेगास में आयोजित किया जाएगा।
दिलजीत की टीम ने क्या प्रतिक्रिया दी?
लैटिन रिकॉर्डिंग अकादमी ने परफॉर्म करने वाले कलाकारों की सूची 5 नवंबर को जारी की। दिलजीत का इसमें शामिल होना भारतीय संगीत और पंजाबी संगीत के लिए एक अहम पल है। इसने विदेश में भी पहचान बनाई है। इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिलजीत की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा 'ग्रैमी में पंजाबी आ गए।'
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
यूजर्स ने दिलजीत को बताया बड़ा कलाकार
इस घोषणा से दिलजीत के फैंस में भी काफी उत्साह है। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। एक फैन ने लिखा, 'सभी पंजाबियों के लिए यह सच में गर्व का पल है।' दूसरे यूजर ने लिखा 'वह यकीनन हमारे देश के अब तक के सबसे बड़े म्यूजिक स्टार हैं।' कई यूजर्स ने दिलजीत को सबसे महान कलाकार बताया।
लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड के बारे में जानकारी
- 27वें लैटिन ग्रैमी अवार्ड्स 12 नवंबर को लास वेगास में आयोजित किए जाएंगे।
- अभिनेत्री रोजेलिन सांचेज एक बार फिर होस्ट के रूप में नजर आएंगी। वह 10वीं बार समारोह को होस्ट करेंगी।
- इन अवार्ड्स का प्रसारण यूनिविजन, UNIMS, ViX और गैलाविजन पर किया जाएगा।
- इस साल के समारोह में मैक्सिकन गायक और गीतकार जोस अल्फ्रेडो जिमेनेज को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ का वर्कफ्रंट
- दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर' के तहत देश भर में परफॉर्म कर रहे हैं।
- इस टूर की शुरुआत 30 अक्तूबर को दिल्ली में एक कॉन्सर्ट के साथ हुई थी।
- उनका अगला परफॉरमेंस 15 नवंबर को इंदौर में होने वाला है।
- हाल ही में दिलजीत ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में हनुमान चालीसा को अपनी आवाज दी है।