दिलजीत ने झंडे को सलामी दी
सोशल मीडिया पर दिलजीत के कई वीडियो सामने आए जिनमें वह राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा 'वो मेरे देश का झंडा है। उसका हमेशा सम्मान करो।' फिर उन्होंने दर्शकों से कुछ बातें कहने की इजाजत ली। उन्होंने पंजाबी में कहा 'जब फरवरी में मेरी फिल्म सरदारजी 3 की शूटिंग चल रही थी, तब मैच खेले जा रहे थे।'
भारत में नहीं रिलीज हुई सरदार जी 3
आपको बता दें कि अप्रैल में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में भारत के लगभग 26 पर्यटक मारे गए और कई घायल हो गए। हमले के बाद फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर को लेने के लिए दिलजीत की काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद इसे भारत में रिलीज करने की इजाजत नहीं मिली। फिल्म 27 जून को विदेशों में रिलीज हुई थी।
यह खबर भी पढ़ें: Singer Rihanna: सिंगर रिहाना ने किया तीसरे बच्चे का स्वागत, बेटी रॉकी आयरिश मेयर्स के साथ साझा की तस्वीर