स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानियों का भी किया जिक्र
चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट की वजह से आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या होती है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। MNS नेता ने पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने और महालक्ष्मी रेसकोर्स और NSCI डोम में ऐसे कार्यक्रमों को अनुमति नहीं देने की अपील की है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कॉन्सर्ट और ऐसे कार्यक्रमों को बंद नहीं किया गया, तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर 'रास्ता रोको आंदोलन' किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- झंडे, बैनर से लेकर मेकअप तक पर बैन: दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले बदले नियम, जानें क्यों लिया फैसला