फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ: नन्हे फैन को स्टेज पर बुलाकर लगाया गले, इंदौर कॉन्सर्ट से वायरल हुआ वीडियो

Mon, 16 Nov 2026 09:42 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में प्रशंसकों का हुजूम उमड़ा था।
  • सिंगर ने स्टोज पर आकर महाकाल का जयकारा लगाकर शुरुआत की।
  • इस दौरान दिलजीत ने राहत इंदौरी की शायरी भी सुनाई।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपनी शानदार आवाज के साथ-साथ अपने मिलनसार अंदाज और फैंस के प्रति प्यार के लिए भी जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है।
विज्ञापन


कभी वह फैंस के साथ मस्ती करते नजर आते हैं, तो कभी उनकी छोटी-छोटी खुशियों को खास बना देते हैं। अब दिलजीत का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार उन्होंने अपने इंदौर कॉन्सर्ट में मौजूद कुछ नन्हे फैंस को भी खास महसूस कराया। सिंगर ने बच्चों को स्टेज पर बुलाया, उनसे मिले और गले लगाया।
Trending Videos

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
वायरल हुए दिलजीत दोसांझ के वीडियो
सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सिंगर एक नन्हें फैन को स्टेज पर बुलाते हैं। वह नन्हा फैन उन्हें एक कपड़ा देता है, जिस पर पंजाबी में कुछ लिखा होता है। इसके बाद कुछ देर तक सिंगर उसे लेकर ही परफॉर्म करते हैं।

दिलजीत ने लगाया नन्ही फैन को गले
इसके बाद एक नन्ही सी फैन भी स्टेज पर आती है और सिंगर से गले मिलती है। इतना ही नहीं, वह बच्ची दिलजीत को आशीर्वाद भी देती है। इंदौर कॉन्सर्ट के ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिलजीत ने किया राहत इंदौरी को याद
कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने इंदौर के मशहूर शायर राहत इंदौरी को भी याद किया। उन्होंने उनकी शायरी का एक चर्चित शेर भी सुनाया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

कब खत्म हुआ कॉन्सर्ट?
  • कॉन्सर्ट में दिलजीत ने 'खुदा गवाह', 'सांसों की माला' और 'किन्नी किन्नी' जैसे गानों की प्रस्तुति दी।
  • पंजाबी बीट्स पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
  • रात करीब 10 बजे आखिरी गाने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
  • पूरे शो के दौरान फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें