Mai Waapas Aaunga Trailer: फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। अब मेकर्स जल्द ही इसका ट्रेलर भी रिलीज करने वाले हैं। फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों के साथ यह जानकारी साझा की।
इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ अभिनीत आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। अब इम्तियाज ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर की है। जानें कब और कहां रिलीज होगा ट्रेलर?
विज्ञापन
'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ रिलीज होगा ट्रेलर?
इम्तियाज ने मंगलवार को ट्रेलर रिलीज से जुड़ी एक इंस्टा स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में निर्देशक ने लिखा 'फिल्म के टीजर को आप सबने बहुत प्यार दिया। इसे देखते हुए हम इस हफ्ते के अंत तक सिनेमाघरों में अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर: द रिवेंज' की टीम को दी शुभकामनाएं
अपनी फिल्म से जुड़ी यह जानकारी देने के साथ ही इम्तियाज ने 'धुरंधर' की टीम की सराहना भी की। उन्होंने फिल्म के निर्माता आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह को टैग करते हुए 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए शुभकामनाएं दीं।
साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से यह संकेत भी दिए कि 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ ही सिनेमाघरों में दिखाया जा सकता है।
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’?
आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, गौरव गेरा, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह सभी पहले पार्ट का भी हिस्से थे। यह फिल्म थिएटर में बुधवार 19 मार्च को रिलीज होगी। वहीं 18 मार्च की शाम मेकर्स ने इसके पेड प्रीव्यू भी अरेंज किए हैं।