फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ को फिर मिली धमकी, अमिताभ के पैर छूने से हैं नाराज; खालिस्तानी समर्थक ऑकलैंड में करेंगे ये काम

Sun, 09 Nov 2025 11:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Threats To Diljit Dosanjh: गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ को पहले से ही धमकियां मिल रही थीं। ऐसे में अब उन्हें नई धमकी मिली है। खालिस्तानी समर्थकों ने गायक को क्या धमकी दी है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : फेसबुक@Diljit Dosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'औरा' टूर पर हैं। उन्हें अमेरिकी खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से दी गई चेतावनी के बाद नई धमकियां मिली हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक पर्थ में गायक के कॉन्सर्ट में कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक नारे लगाए गए थे। अब न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में उनके अपकमिंग शो को खालिस्तानी समर्थकों द्वारा बाधित करने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

शांत हैं गायक
अमिताभ बच्चन के पैर छूने के उनके कदम से उठे विवाद के बाद दोसांझ को प्रतिबंधित खालिस्तानी समूह एसएफजे से धमकियां मिल रही हैं। गायक ने इन धमकियों के बावजूद शांत बने रहने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संगीत कार्यक्रम की झलकियां साझा की हैं। 
 

दिलजीत और अमिताभ - फोटो : एक्स
अमिताभ के पैर छूने से शुरू हुआ विवाद
विवाद तब शुरू हुआ जब कौन बनेगा करोड़पति 17 के एक प्रोमो में दिलजीत दोसांझ, अमिताभ बच्चन के पैर छूते हुए दिखाई दिए। इसके बाद, खालिस्तानी आतंकवादी घोषित किए गए एक समूह, सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने 29 अक्तूबर को गायक के खिलाफ धमकी जारी की। एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 1 नवंबर को होने वाले दोसांझ के ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट को बंद कराने की भी चेतावनी दी थी।

यह खबर भी पढ़ें: 'तुम्हारे लिए रोए बिना एक भी रात नहीं सो सकी', सेलिना जेटली ने लिखी भावुक पोस्ट; हिरासत में है भाई
विज्ञापन

दिलजीत ने दी थी सफाई
धमकियों के बाद दिलजीत ने स्पष्ट किया कि वह किसी फिल्म या गीत का प्रचार करने के लिए शो में नहीं आए थे, बल्कि पंजाब बाढ़ राहत प्रयासों के लिए जागरूकता बढ़ाने और समर्थन के लिए आए थे।

धमकियों के बावजूद जारी है दौरा
दिलजीत दोसांझ ने धमकियों के बावजूद अपना अंतरराष्ट्रीय दौरा जारी रखा है और सीधे तौर पर उनसे बात करने से परहेज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें