फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुम्हारे लिए रोए बिना एक भी रात नहीं सो सकी', सेलिना जेटली ने लिखी भावुक पोस्ट; हिरासत में है भाई

Sun, 09 Nov 2025 11:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celina Jaitly Post: सेलिना जेटली का भाई इन दिनों यूएई में हिरासत में है। ऐसे में अभिनेत्री ने अपने भाई के लिए भावुक पोस्ट लिखी है। आइए देखते हैं उन्होंने इसमें क्या लिखा है?
विज्ञापन
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम @celinajaitlyofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपने भाई की वजह से सुर्खियों में हैं। सेलिना जेटली प्रार्थना कर रही हैं कि उनका भाई, जो भारतीय सेना का अधिकारी है और एक साल से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हिरासत में है, ठीक रहे। मेजर (सेवानिवृत्त) विक्रांत कुमार जेटली को राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते सितंबर 2024 से यूएई में कथित तौर पर हिरासत में रखा गया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई को लेकर एक भावुक नोट लिखा है।
विज्ञापन

 

सेलिना ने पोस्ट में क्या लिखा?
अपने भाई के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा 'मेरे भाई, मैं उम्मीद करती हूं कि तुम ठीक हो, मुझे उम्मीद है कि तुम्हें पता होगा कि मैं तुम्हारे साथ चट्टान की तरह खड़ी हूं। मुझे उम्मीद है कि तुम्हें पता है कि मैं तुम्हारे लिए रोए बिना एक रात भी नहीं सो सकी। मुझे उम्मीद है कि तुम्हें पता है कि मैं तुम्हारे लिए सब कुछ छोड़ सकती हूं। मुझे उम्मीद है कि तुम्हें पता है कि मेरे और तुम्हारे बीच कोई नहीं आ सकता। मुझे उम्मीद है कि तुम्हें पता है कि मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुझे उम्मीद है कि एक दिन मेरे भाई पर भगवान की कृपा होगी। तुम्हारा इंतजार है।'

'जटाधरा' से आगे निकली परेश रावल की 'द ताज स्टोरी', दसवें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिर से चमकी

सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम:@celinajaitlyofficial
दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस
सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने भारत सरकार को मेजर (सेवानिवृत्त) विक्रांत कुमार जेटली की स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया। अदालत ने परिवार की मदद के लिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया। अदालत ने केंद्र को नोटिस जारी कर चार हफ्तों के भीतर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

2016 से यूएई में था भाई
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सेलिना जेटली का भाई 2016 से यूएई में रह रहा था और वह एमएटीआईटीआई ग्रुप में कार्यरत था, जो व्यापार और परामर्श प्रबंधन सेवाओं से जुड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें