फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: लंदन में दिलजीत ने पी सबसे महंगी कॉफी, कीमत देख बोले- इतने में तो इंडिया में शादी हो जाती

Wed, 28 May 2025 11:03 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh In London: लंदन में सबसे महंगी कॉफी पीने पहुंचे दिलजीत दोसांझ के कीमत देखकर उड़े होश। जानिए कितनी थी कॉफी की कीमत।

विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। अब दिलजीत ने लंदन में सबसे महंगी कॉफी पीने के अपने अनुभव को साझा किया है। दिलजीत का ये वीडियो काफी मजेदार है।

कॉफी के रेट देख हैरान हुए दिलजीत

विज्ञापन

दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह महंगी कॉफी पीने जा रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन दिया है, ‘लंदन की सबसे महंगी कॉफी’। वीडियो में दिलजीत एक कैफे में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। काले और सफेद रंग की जैकेट पहने दिलजीत ने साथ में डार्क शेड्स और स्टाइलिश चौड़ी टोपी पहनी हुई है।
वीडियो में दिलजीत अपनी कार से उतरकर कॉफी पीने की ओर जाते हुए कहते हैं आज मैं लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीने आया हूं। इसके बाद दिलजीत मेन्यू मांगते हैं और कॉफी देखते हैं। दिलजीत जापान टाइपिका कॉफी पीना चाहते हैं। तभी वो इसके रेट देखते हैं और कहते हैं अरे यह तो बहुत महंगी है। ये तो इंडिया के 31,000 रुपए से भी अधिक की है।
विज्ञापन

 




यह खबर भी पढ़ेंः Diljit Dosanjh: दिलजीत ने मैनेजर सोनाली सिंह को काम से हटाया? जानिए सिंगर ने क्यों लिया ये फैसला

 



हर घूंट की कीमत 7 हजार रुपए

वीडियो में आगे दिलजीत कॉफी बनाने और उसे सर्व करने के तरीके को भी फैंस को दिखाते हैं। इस दौरान दिलजीत पंजाबी में कहते हैं कि इतने पैसे लेने के बावजूद वे हर चीज को नापकर डाल रहे हैं। मैं अब कुछ प्योर पीने जा रहा हूं। मैं आज खाना नहीं खाने जा रहा हूं, सिर्फ यही पीऊंगा, इतनी महंगी जो है। हर घूंट की कीमत 7,000 रुपए है। आगे दिलजीत अपने दोस्तों से पूछते हैं क्या कुछ अलग फील हो रहा है? हालांकि, दिलजीत को कॉफी फीकी लगती है। वीडियो में मजाकिया लहजे में दिलजीत कहते हैं कि साथ में लड्डू, बूंदी भी ले आओ, यह लंदन की सबसे महंगी कॉफी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें