इस तारीख को यहां होगी रिलीज
'डिटेक्टिव शेरदिल' की रिलीज डेट काफी वक्त से अटकी हुई थी। करीब तीन साल की लेट-लतीफी के बाद आखिर आज रविवार की इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। अली अब्बास जफर ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ बताया है कि यह फिल्म 20 जून 2025 को रिलीज हो रही है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी।
जासूस की भूमिका में नजर आएंगे दिलजीत
इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ एक अनोखे जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। दिलजीत के अलावा सुमित व्यास, डायना पेंटी, बनिता संधू, चंकी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह भी फिल्म में अहम भूमिकाएं अदा करते दिखेंगे।
'सरदार जी 3' भी है कतार में
'डिटेक्टिव शेरदिल', दिलजीत दोसांझ और अली अब्बास जफर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'जोगी' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। 'डिटेक्टिव शेरदिल' में दर्शकों को सस्पेंस, रोमांच और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलने वाला है। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ फिल्म 'सरदार जी 3' में नजर आएंगे, जो 27 जून 2025 को रिलीज होगी।