फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digger Trailer: 'डिगर' का ट्रेलर आया सामने; अलग अंदाज में दिखे टॉम क्रूज; जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

Tue, 14 Jul 2026 12:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Digger Trailer: टॉम क्रूज की आगामी फिल्म 'डिगर' का ट्रेलर सामने आ गया है। इसमें हॉलीवुड एक्टर एकदम अलग अंदाज में नजर आए हैं।
विज्ञापन
डिगर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड हीरो टॉम क्रूज अपनी आगामी फिल्म 'डिगर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में टॉम क्रूज काफी अलग अंदाज में दिखे हैं। अभिनेता का एक ऐसा अवतार, जैसे उन्हें पहले कभी पर्दे पर नहीं देखा गया। 

विज्ञापन


डिगर - फोटो : वीडियो ग्रैब
टॉम क्रूज को देखकर चौंके दर्शक
एक्शन हीरो टॉम क्रूज पर्दे पर आते हैं तो अलग ही रौब नजर आता है, साथ ही उनका लुक भी दमदार होता है। दमदार से यहां मतलब है कि फिटनेस से लेकर फैशन सेंस तक सबकुछ एकदम टिपटॉप। मगर, 'डिगर' के ट्रेलर में उन्हें देखकर दर्शक चौंक जाएंगे। वे किसी बुजुर्ग शख्स जैसे लग रहे हैं।

'पूरी उम्मीद है कि वो मुझसे ज्यादा सफल होगा'; यश आहूजा के डेब्यू पर बोले गोविंदा; कहा- 'बेटे पर पूरा भरोसा है'

क्या होगी टॉम क्रूज की भूमिका
इस फिल्म में टॉम क्रूज डिगर रॉकवेल की भूमिका अदा करते दिखेंगे। एक ऐसा तेल कारोबारी, जो दुनिया के ताकतवर लोगों में शुमार है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर अजीब सी झुर्रियां हैं। बता दें कि फिल्म 'डिगर' का ट्रेलर वॉर्नर ब्रदर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन

डिगर - फोटो : वीडियो ग्रैब
मुश्किल घड़ी और बिल्ली की फिक्र!
ट्रेलर में दिखाया गया है कि टॉम क्रूज की कंपनी पर आपदा आ गई है। ऐसे-ऐसे पेंच हैं कि तबाही का बड़ा मंजर नजर आ रहा है। इससे बचाव के लिए वे एक मिशन पर निकलते हैं। मगर, इस बीच एक बिल्ली है, जो ऐसी मुश्किल घड़ी में भी उनका पर्याप्त ध्यान खींच रही है। एक तनाव की स्थिति में यह पल ह्यूमर वाला है। 

'डिगर' कब होगी रिलीज?
बता दें कि 'डिगर' एक व्यंग्यात्मक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन एलेजांद्रो जी. इनारितु ने किया है। यह फिल्म 02 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी। टॉम क्रूज ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें