फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लॉकअप 2' में हाई वोल्टेज ड्रामा जारी; शिल्पा ने बंद कराई शिवांगी-हर्षद की बातचीत; आकांक्षा को बताई 'औकात'!

Mon, 13 Jul 2026 11:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में घमासान जारी है। दर्शकों को भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को हर्षद चोपड़ा से दूर रहने की हिदायत दी। वहीं, आकांक्षा चौधरी के साथ भी उनकी तकरार हो गई।
विज्ञापन
लॉकअप सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। इस शो में हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। प्रतिभागियों के बीच खूब तकरार देखने को मिल रही है। वहीं, ड्रामा भी खूब हो रहा है। हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चौधरी के बीच तीखी तकरार हुई, जिसमें दोनों एक-दूसरे से 'औकात' पर बात करती नजर आईं।

विज्ञापन


शिल्पा शिंदे और आकांक्षा में हुई तीखी बहस
दरअसल, हालिया एपिसोड में देखा गया था कि आकांक्षा चौधरी को कड़ी सजा सुनाई गई और उन्होंने लॉकअप जेल में एक दिन बिताया। जेल से बाहर आने के बाद शिल्पा शिंदे के साथ उनका झगड़ा हुआ है। लॉकअप हाउस को दो वर्गों में बांटा गया था- कंट्रोलर और 'डिपेंडेंट'। कंट्रोलर होने के चलते शिल्पा शिंदे ने आकांक्षा के साथ पिछले वीक हुए झगड़े में अपमान का बदला लेने की पूरी कोशिश की। उन्होंने आकांक्षा से अपने बिस्तर की चादरें बदलने को कहा, लेकिन 'डिपेंडेंट' होने के बावजूद आकांक्षा ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इससे दोनों के बीच झड़प हो गई। 

दोनों के बीच क्यों आई 'औकात' की बात?
बहस के बीच शिल्पा शिंदे ने आकांक्षा से कहा, 'यही है तुम्हारी औकात है'। इसके बाद आकांक्षा भी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने भी शिल्पा को करारा जवाब देते हुए कहा, 'और, आपकी औकात'। इस पर शिल्पा ने कहा, 'मैं यहां पर हूं, यही मेरी औकात है। तुम लोगों के साथ हूं यही मेरी औकात है'। इस पर आकांक्षा चौधरी ने कहा, 'मैं भी तो आपके सामने ही हूं। इसका मतलब हमारी औकात एक जैसी हुई ना'। शिल्पा शिंदे ने कहा, 'बिल्कुल'। इसके बाद आकांक्षा ने कहा, 'तो बस, ये नौकर-चाकर वाला मेरे सामने मत लाना आज के बाद'। 
 
विज्ञापन

शिवांगी जोशी को दिया ये ऑर्डर
इतना ही नहीं, शो में इससे पहले शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को हर्षद चोपड़ा के साथ नहीं बैठने की बात कही थी। दरअसल, शिल्पा शिंदे को शिवांगी जोशी का कंट्रोलर बनाया गया, जिसके बाद शिल्पा ने अपना गेम खेलना शुरू कर दिया। शिल्पा ने शिवांगी को ऑर्डर देते हुए कहा, 'कंट्रोलर होने के नाते मैं आपसे कह रही हूं कि आप हर्षद से कम बात कीजिए। मैंने सिर्फ कम बात करने को कहा है, बिल्कुल बात मत करो ऐसा नहीं कहा, लेकिन मैं आपको हर्षद के साथ कहीं भी बैठा हुआ नहीं देखना चाहती'। इसके बाद शिवांगी काफी इमोशनल हो गईं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें