फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे ने क्यों कहा- ‘मुझे सलमान खान की कमी महसूस हुई’? शिवांगी जोशी और फराह पर कही ये बात

Fri, 07 Aug 2026 03:06 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lock Upp 2: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने ‘लॉक अप सीजन 2’ में एक भिड़ंत के बाद कहा कि उन्हें सलमान खान की कमी महसूस हुई। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा। 

विज्ञापन
शिल्पा शिंदे, सलमान खान और शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी के बीच ‘लॉक अप सीजन 2’ में अक्सर टकराव देखने को मिला। शो के दौरान दोनों के बीच कई बार तीखी बहस और लड़ाई हुई। जहां शिवांगी के लिए ये शो नया अनुभव था, वहीं शिल्पा पहले भी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ जीत चुकी हैं और इस फॉर्मेट से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

मुझे सलमान खान की कमी महसूस हुई 

विज्ञापन

हाल ही में मीडिया से बातचीत में शिल्पा शिंदे ने कहा, ‘सच कहूं तो बहुत सी चीजें टीवी पर नहीं दिखाई गईं। जिस तरह मुझसे बात की गई, खासकर शिवांगी जोशी ने उम्र और काम को लेकर जो बातें कहीं, वो काफी अपमानजनक थीं। ऐसे समय मुझे याद आया कि सलमान जी ऐसे मामलों में स्टैंड लेते थे। मुझे उनकी कमी महसूस हुई।’

उन्होंने आगे कहा कि फराह खान उन्हें एक कंटेस्टेंट के तौर पर पसंद करती थीं और उन्होंने कोई पक्षपात नहीं किया, लेकिन उन्हें ये बात अच्छी नहीं लगी कि शिवांगी के गेम की तारीफ की गई।

शिल्पा ने कहा, ‘जब आप कहते हैं कि आप बहुत अच्छा गेम खेल रहे हैं, तो आप आज की युवा पीढ़ी को ये मैसेज देते हैं कि बदतमीजी से बात करना भी अच्छा गेम है। मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं आया और सच में मुझे सलमान सर की कमी महसूस हुई, क्योंकि उनके जैसा कोई नहीं है।’

शो में क्या हुआ था?
शो के दौरान शिवांगी अक्सर शिल्पा के काम ना मिलने की बात उठाती थीं और इसके लिए उनकी पर्सनैलिटी को जिम्मेदार ठहराती थीं। वहीं शिल्पा भी शिवांगी पर आरोप लगाती थीं कि वो अपनी पर्सनैलिटी फेक करती हैं और गेम में आगे बढ़ने के लिए हर्षद चोपड़ा का इस्तेमाल कर रही हैं।

दोनों के बीच तब बड़ा झगड़ा हुआ जब शिल्पा ने दावा किया कि शिवांगी ने अपने लगभग सभी को-एक्टर्स के साथ अफेयर किया है।

विज्ञापन

श्रेया कालरा ने जीता लॉकअप 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

‘लॉक अप 2’ का फिनाले
ये रियलिटी शो 5 अगस्त को खत्म हुआ, जिसमें श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विनर का नाम अनाउंस होते ही शिल्पा शिंदे भावुक होकर रो पड़ीं। शो के दौरान श्रेया और शिल्पा के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी और दोनों एक-दूसरे के लिए खड़ी रहती थीं। वहीं शिवांगी जोशी और योगेश रावत इस शो के रनर-अप रहे।

ये भी पढ़ें- Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने क्यों अपनाया था इस्लाम? साथ अभिनय करने वाली अभिनेत्री ने उठाया सच से पर्दा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें