फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सुशांत सिंह राजपूत के मामले में मुंबई पुलिस ने सही जांच नहीं की? जानिए रिया चक्रवर्ती का जवाब

Thu, 27 Aug 2020 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के आगे बढ़ने के साथ ही इसमें नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के बाद अब इस केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भी एंट्री हो गई है। जांच के सातवें दिन एजेंसियों का पूरा फोकस रिया चक्रवर्ती के परिवार के सदस्यों रहा। सीबीआई रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से पूछताछ की। उधर, ईडी ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को एक बार फिर समन भेजा। 
विज्ञापन


इस बीच रिया चक्रवर्ती ने एक हिंदी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई अहम खुलासे किए। जब उनसे पूछा गया कि क्या मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले में सही से जांच की है तो इस पर उन्होंने कहा कि पुलिस पुलिस ने इस पूरे मामले की बहुत अच्छे से जांच की है। यहां तक कि मैंने खुद गृहमंत्री अमित शाह को ट्वीट कर सीबीआई जांच की मांग की थी। 

रिया ने आगे बताया कि ऐसा नहीं है मुंबई पुलिस की जांच मुझे लेकर नर्म रही हो उन्होंने मेरे साथ भी काफी सख्ती बरती। मैं इस मामले में विटनेस थी। इतना ही नहीं मुझे तो सोशल मीडिया पर रेप और जान से मारने तक की धमकियां दी जा रही थी। इसकी शिकायत मैंने डीसीपी बांद्रा से की थी। 
विज्ञापन


रिया से जब पूछा गया कि आप पर इतने आरोप लगे तो क्या कभी आपकी हिम्मत नहीं टूटी? इस पर रिया ने जवाब दिया कि लोगों ने मेरी हिम्मत तोड़ने की कोशिश तो बहुत की। पहले मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश की गई फिर मुझे। और अब मेरे हौसले को तोड़ने की साजिश की जा रही है। लोग मुझे ऐसा कर देना चाहते हैं कि मैं अपने आपको भी डिफेंड न कर पाऊं। 

रिया ने कंगना रनौत द्वारा अपने ऊपर किए गए हमलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि क्या बोलती हैं कंगना जी? कि सिस्टमैटिक ब्रेकडाउन ऑफ ए फ्रेजाइल माइंड सुशांत के साथ हुआ है। तो मेरे साथ क्या हुआ है? सिस्टमैटिक ब्रेकडाउन ऑफ ए इनोसेंट फैमिली? एन इनोसेंट गर्ल? जिसने एक मासूम लड़के को प्यार किया? 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें