फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardy Sandhu: क्या हार्डी संधू को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया? जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 08 Feb 2025 10:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hardy Sandhu: पंजाबी सिंगर हार्डी संधू सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
हार्डी संधू - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर हार्डी संधु को हाल ही में चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में एक फैशन शो के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि हार्डी बिना उचित अनुमति के मंच पर प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन

Pakistani Drama: सास-बहू धारावाहिकों के बजाए, इन पाकिस्तानी ड्रामा के दीवाने हो रहे भारतीय

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा
हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कार्यक्रम में बिना अनुमति के संगीत प्रस्तुति हो रही थी। हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह बात गलत साबित हुई।
Anupam Kher: इस फिल्म ने अनुपम खेर को दिलाया था पहला राष्ट्रीय पुरस्कार, आज 36 साल हुए पूरे

इस हिंदी फिल्म से हार्डी ने की शुरुआत
हार्डी संधू अपने संगीत के लिए मशहूर हैं। वह अभिनय के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड में '83' (2021) फिल्म के जरिए कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। इसमें हार्डी ने भारत के 1983 के विश्व कप विजेता टीम के तेज गेंदबाज मदनलाल का किरदार निभाया था। उनकी अभिनय की सराहना दर्शकों और समीक्षकों दोनों से मिली थी। साल 2022 में वह 'कोड नेम तिरंगा' नाम की भी फिल्म में दिखे थे। 
Priyanka Chopra: बारातियों के डांस से लेकर सात फेरे तक, प्रियंका ने साझा किए भाई की शादी के खूबसूरत पल
विज्ञापन

इन गानों से हासिल की लोकप्रियता
हार्डी संधु का पहला गाना 'टकीला शॉट' ज्यादा ध्यान आकर्षित नहीं कर पाया, लेकिन 2013 में उनका गाना 'सोच' खूब हिट हुआ। इसने उन्हें एक पॉपुलर सिंगर बना दिया। इसके बाद हार्डी ने 'बैकबोन', 'क्या बात है', 'यार ना मिलेया', 'बिजली बिजली', जैसे कई हिट गाने दिए। उनका 2017 में आया गाना 'नाह' काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ। इसमें नोरा फतेही भी नजर आई थीं।
Akhanda 2: बालकृष्ण का दुश्मन मिला गया…यह अभिनेता मचाएगा खलनायक की भूमिका में कोहराम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें