फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायना पेंटी बनी शो स्टॉपर, कल्कि कोचलिन और सिद्धांत चतुर्वेदी ने फैशन वीक में लगाए चार चांद; लुक की हुई तारीफ

Sun, 22 Mar 2026 09:10 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diana Penty Ramp Walk: इन दिनों मुंबई में एक फैशन वीक चल रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे इसमें हिस्सा ले रहे हैं और रैंप वॉक कर रहे हैं। आज दिशा पाटनी, कल्कि कोचलिन और सिद्धांत चतुर्वेदी इसका हिस्सा बने।
विज्ञापन
डायना पेंटी, सिद्धांत चतुर्वेदी, काल्कि कोचलिन - फोटो : इंस्टाग्राम@lakmefashionwk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री डायना पेंटी अपने बेहतरीन फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। मुंबई के एक फैशन वीक में उन्होंने एक डिजाइनर के लिए रैंप वॉक किया। इसके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी शेरी सिंह और डायना पेंटी और कल्कि कोचलिन ने अपने फैशन का जलवा दिखाया है। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन




कल्कि कोचलिन
कल्कि कोचलिन ने फैशन वीक में अपने लुक से सबको हैरान कर दिया। व्हाइट ड्रेस और काले जूतों से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। उन्होंने अपने हाथ में एक टोकरी ली हुई थी, जिसमें सुंदर फूल थे।
विज्ञापन




डैशिंग लगे सिद्धांत चतुर्वेदी

सिद्धांत चतुर्वेदी मुंबई के एक फैशन वीक में रैंप वॉक करते नजर आए। रैंप वॉक करते हुए सिद्धांत ने जैकेट जैसी शर्ट पहनी हुई थी। इस पर अलग तरह की डिजाइन बनी हुई थी। उन्होंने चश्मे, गले की चेन और घड़ी से अपने लुक को पूरा किया। वह काफी डैशिंग लगे।

डायना पेंटी ने की रैंप वॉक
डायना पेंटी ने ढीली ढाली ब्लू ड्रेस में रैंप वॉक किया। उनकी ड्रेस पर बड़े-बड़े फूल बने थे। उन्होंने अपने बालों को खोला हुआ था। शानदार मेकअप से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। इस बीच वह बहुत कम गहनों में नजर आईं।
 
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी ने फैशन वीक में अपने फैशन का जलवा बिखेरा। ब्लू ड्रेस में अदिति ने रैंप वॉक किया। लेहंगा, ब्लाउज और ऊपर से शर्ट जैसी ड्रेस में उन्होंने तारीफें बटोरीं।
 


फॉर्मल में नजर आईं शेरी सिंह
साल 2025 की मिसेज यूनिवर्स रहीं शेरी सिंह ने फॉर्मल शर्ट और स्कर्ट में रैंप वॉक किया। उन्होंने शर्ट के ऊपर जैकेट डाली हुई थी। अपने बालों को उन्होंने करीने से बांधा था और औसत गहने पहने हुए थे। रैंप वॉक करते हुए वह काफी कॉन्फिडेंट लग रही थीं।
 
अनीत पड्डा
फैशन वीक में अनीत पड्डा भी शामिल हुईं। उनके लुक की काफी तारीफ हुई।



विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें