फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaafir: इस शो में 'रेप' सीन शूट करने में दीया मिर्जा के छूट गए थे पसीने, बयां किया दर्द

Wed, 16 Apr 2025 11:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dia Mirza on Kaafir: दीया मिर्जा का शो 'काफिर' फिल्म की शक्ल में रिलीज हो चुका है। इसमें एक रेप सीन है। इसके बारे में दीया मिर्जा ने बात की है। उन्होंने बताया कि यह कितना थका देने वाला था।
विज्ञापन
दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया, यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री दीया मिर्जा का वेब शो काफिर, जो 2019 में रिलीज हुआ था, अब यह फिल्म के रूप में रिलीज हो चुका है। शो में अभिनेत्री ने एक मासूम पाकिस्तानी महिला का किरदार निभाया था, जो अनजाने में भारतीय सीमा पार कर जाती है और बाद में उसे एक आतंकवादी की तरह कैद कर लिया जाता है।

विज्ञापन

बहुत कठिन था बलात्कार सीन
दीया मिर्जा ने काफिर में बलात्कार वाले सीन पर खुलकर बात की। उन्होंने माना कि यह दृश्य बेहद थका देने वाला था। दृश्य को फिल्माए जाने के बाद उन्हें उल्टी भी आई थी। न्यूज़ 18 से बात करते हुए, उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि जब हमने बलात्कार का दृश्य शूट किया था, तो यह बहुत कठिन था। उस दृश्य को फिल्माने के बाद मैं कांप रही थी। मुझे याद है कि मैंने उल्टी की थी। वे परिस्थितियां बहुत कठिन थीं। जब आप अपने पूरे शरीर को उस पल की सच्चाई में ले जाते हैं, तो आप इसे महसूस करते हैं।' 
Jaat Collection: उतरने लगा 'जाट' का जादू, आज हुई सबसे कम कमाई; जानें अब तक का कुल कलेक्शन

दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial
थका देने वाला था काम
दीया मिर्जा ने कहा 'इसमें कई ऐसे पल थे जो वाकई बहुत मुश्किल थे। हम सबसे खूबसूरत माहौल में फिल्मांकन कर रहे थे। हम हिमाचल में शूटिंग कर रहे थे। हमने 45 दिनों काम किया। हम एक दिन में 15 से 18 मिनट के बीच वसंत ऋतु की शूटिंग कर रहे थे। इसलिए काम के दिन लंबे थे, वे थकाऊ थे लेकिन बहुत फायदेमंद थे। ऐसी कहानियां वास्तव में नहीं बताई जाती हैं। इसलिए यह हर स्तर पर जीत थी।'
काफिर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की एक महिला की कहानी है जो खुद को भारत में कैद पाती है।
Kunal Kamra Row: कॉमेडियन कुणाल कामरा को बड़ी राहत, फैसला नहीं आने तक गिरफ्तारी पर लगी रोक
विज्ञापन

दीया मिर्जा का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीया को आखिरी बार इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर स्टारर नादानियां में देखा गया था। इसमें महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी और जुगल हंसराज भी थे। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन शौना गौतम ने किया था और धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के तहत करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने इसका निर्माण किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें