फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई फिल्म को लेकर उत्साहित हुईं प्रियंका चोपड़ा, तेलुगु और मलयालम अभिनेताओं की तारीफ की; पति निक ने किया कमेंट

Tue, 18 Nov 2025 11:34 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा नई फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने तेलुगु और मलयालम अभिनेताओं के साथ तस्वीरें शेयर की हैं और एक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा, पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्च में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर हैदराबाद में लॉन्च किया गया। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मौजूगी से यहां फैंस का दिल जीत लिया। अब उन्होंने फिल्म के कलाकारों महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं और एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने स्टार्स के साथ शेयर की तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा ने महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'तेलुगु और मलयालम इंडस्ट्री में काम करने वाले इन दो महान लोगों के साथ आना और राजामौली के साथ काम करना बड़ी बात है। इसके अलावा, हम अपनी फिल्म का रिलीज से लगभग एक साल पहले ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार कर रहे हैं। दोनों का रिएक्शन और उत्सुकता देखना रोमांचक है। भगवान ने चाहा तो हम आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।'
 

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका की पोस्ट पर पति ने किया कमेंट
एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा ने दोनों अभिनेताओं के साथ सेल्फी ली है। एक दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने दोनों की कमर में हाथ डालकर पोज दिया है। इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है 'एक बार फिर, शानदार।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'तीन सबसे हॉट लोग।' एक और यूजर ने लिखा है 'एक फ्रेम में मेरे पसंदीदा लोग।'




Zubeen Garg: सुबह चार बजे से जुबीन के घर के बाहर जमा हुए फैंस, केक काटकर मनाई सिंगर की बर्थ एनिवर्सरी

विज्ञापन

'वाराणसी' के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'वाराणसी' में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। फिल्म में महेश बाबू 'रुद्र' का और प्रियंका 'मंदाकिनी' का रोल कर रही हैं। वहीं पृथ्वीराज विलेन 'कुंभा' के किरदार में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें