फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office: थमने का नाम नहीं ले रही 'धुरंधर 2'? 41वें दिन कमाई में फिर आया उछाल, जानिए कलेक्शन

Tue, 28 Apr 2026 09:50 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही है। 40 दिन बाद भी यह करोड़ों में कमाई कर रही है। जानिए आज मंगलवार को फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में अब भी सिर उठाए मजबूती से डटी है। यूं तो इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है। मगर, अब भी इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। वीकडे में फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर हुई है, मगर अब भी यह लाखों में नहीं सिमटी है।

विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कोई नहीं मार पा रहा 'धुरंधर 2' के किले में सेंध
फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में लगी है। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल के रूप में आई इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह था और जैसे ही फिल्म रिलीज हुई सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं, मगर 'धुरंधर 2' के किले में कोई सेंध नहीं मार पाया है। वीकएंड पर शानदार कमाई करने के बाद कल बीते दिन सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट आई थी। मगर, आज मंगलवार को 41वें दिन फिर इजाफा देखा जा रहा है। 

धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiostudios
41वें दिन 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर 2' ने 39वें दिन यानी रविवार को 3.40 करोड़ रुपये कमाए थे। फिर, बीते दिन सोमवार को कलेक्शन 1.05 करोड़ रुपये रहा। मगर, आज कमाई में इजाफा देखा गया है। फिल्म ने आज मंगलवार को यानी 41वें दिन 1.23 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1132.87 करोड़ रुपये हो चुका है।

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस
आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और माधवन जैसे सितारे हैं। ओपनिंग डे से ही फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है। 
  • पहले वीक इसने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • 'धुरंधर 2' ने दूसरे वीक 263.65 और तीसरे वीक 110.60 करोड़ रुपये कमाए।
  • फिल्म का चौथे वीक का कलेक्शन 54.70 करोड़ रुपये रहा था।
  • पांचवें वीक में फिल्म ने 19.52 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : एक्स
'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस
देश ही नहीं, धुरंधर-2 ने विदेशों में भी खूब चांदी काटी है। इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने दुनियाभर में 1779.02 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें