भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत जोरदार शुरुआत तो नहीं की थी, मगर बॉक्स ऑफिस पर एक पकड़ जरूर बनाई है। इस फिल्म का ओपनिंग डे पर कलेक्शन 12.25 करोड़ रुपये रहा। इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू से इस फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- पहले वीक इस फिल्म ने टोटल 84.40 करोड़ रुपये कमाए।
- वीकएंड पर इसकी कमाई में इजाफा देखा गया था।
- भूत बंगला ने शनिवार को 10.75 करोड़ और रविवार को 12.50 करोड़ रुपये कमाए।
- बीते दिन सोमवार को फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे।
'भूत बंगला' मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
12वें दिन 'भूत बंगला' का कलेक्शन
वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म 'भूत बंगला' के कलेक्शन में कल दूसरे सोमवार को (11वें दिन) गिरावट देखी गई थी। हालांकि, वीकडे में ऐसा होता है। फिर, भी फिल्म करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। आज मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 3.39 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 120.44 करोड़ रुपये हो चुका है।
'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस
भूत बंगला का बजट करीब 120 करोड़ रुपये है। कमाई के मामले में यह फिल्म बजट के करीब पहुंच चुकी है। देश के साथ-साथ विदेश में भी यह फिल्म ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड यह 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के करीब है। इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 188.75 करोड़ रुपये हो चुका है। बता दें कि आने वाले दो दिनों में इसके सामने फिल्म 'एक दिन' चुनौती बन सकती है।