'धुरंधर 2' का रविवार का कलेक्शन
'धुरंधर 2' ने वीकएंड पर एक बार फिर दम दिखाया है। बीते दिन शनिवार को कमाई में इजाफा देखा गया था। वीकडेज में कमाई में गिरावट के बाद कल शनिवार को इस फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज रविवार को खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 2.87 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1130.06 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म 'धुरंधर 2' में जमील जमाली के किरदार में नजर आए राकेश बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiostudios
'धुरंधर 2' ने की छप्परफाड़ कमाई
फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने करिश्माई प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। इसने जवान, पठान, बाहुबली 2 जैसी फिल्मों को धूल चटाते हुए दोनों हाथों से नोट बटोरे हैं। फिल्म का कलेक्शन कुछ इस तरह रहा है-
- धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
- पहले वीक इसका टोटल नेट कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपये रहा था।
- दूसरे वीक इस फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया।
- तीसरे वीक कारोबार 110.60 करोड़ रुपये रहा।
- 'धुरंधर 2' ने चौथे वीक 54.70 करोड़ रुपये और पांचवें वीक 19.52 करोड़ रुपये कमाए।