इवेंट में हाथ जोड़ते दिखे आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर फरफेक्शनिस्ट जब कोई काम करते हैं, तो उसे परफेक्ट तरीके से करते हैं। आज रविवार को जब 'एक दिन की महफिल' का आयोजन हो रहा है तो पूरी व्यवस्था पर भी उनकी नजर है कि कोई परेशानी न हो। उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे इवेंट में मौजूद लोगों के और पैपराजी के हाथ जोड़ते दिख रहे हैं।
आमिर खान के सामने परफॉर्म करेंगे विजेता
आमिर खान पैपराजी और अन्य लोगों से हाथ जोड़कर यह अपील कर रहे हैं कि वे सभी अपनी-अपनी सीट पर बैठ जाएं, जिससे कि इवेंट सही तरीके से शुरू हो सके। मगर, यह बात वे इतने विनम्र तरीके से कहते दिखे हैं कि सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है और यह वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि इस इवेंट के जरिए फिल्म 'एक दिन' के टाइटल ट्रैक का जश्न मनाया जाएगा। इसके जरिए उभरती हुई प्रतिभाओं से फिल्म के टाइटल ट्रैक को गाकर साझा करने के लिए कहा गया था। जीतने वालों को आमिर खान और 'एक दिन' की कास्ट के सामने परफॉर्म करने का मौका मिल रहा है।
कब रिलीज होगी 'एक दिन'?
इस इवेंट में आमिर खान के अलावा साई पल्लवी और जुनैद खान भी मौजूद रहेंगे। यह फिल्म 01 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'एक दिन' रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। सुनील पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।