फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर 2' में मेकर्स ने किया बड़ा बदलाव, सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद सुधारा गया यह सीन; भेजे गए नए प्रिंट

Mon, 30 Mar 2026 05:36 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Dhurandhar The Revenge Viral Scene Edited: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में एक सीन में हुई चूक सामने आई थी, जिसके बाद यह सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। अब मेकर्स ने यह गलती सुधार कर सिनेमाघरों में नए प्रिंट भेजे हैं।
विज्ञापन
रणवीर सिंह, गुरबाज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का करोबार भी कर चुकी है। फिल्म के कई सीन्स भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। इसी बीच एक ऐसा सीन भी वायरल हुआ था जिसमें मेकर्स की चूक सामने आई थी। अब इसे सुधारते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिवाइज्ड रील सिनेमाघरों में भेजी है। क्या है वो गलती? जानिए...
विज्ञापन


इंटेंस सीन में दिख गया कैमरा मैन
जहां एक तरफ कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की पीक डिटेलिंग की जमकर तारीफ, वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने फिल्म की एक बड़ी गलती भी सामने लाए। यह गलती फिल्म के उस सीन में है जो इंटरमिशन के ठीक बाद आता है।
इस सीन में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी (रणवीर सिंह) अपने घर के बाथरूम में गुरबाज सिंह उर्फ पिंडा (उदयबीर संधू) से लड़ते नजर आते हैं। इसी सीन में मेकर्स से एक चूक हो गई और बाथरूम में लगे एक शीशे में कैमरामैन का चेहरा नजर आ गया।
विज्ञापन

'धुरंधर 2' के बाथरूम फाइट सीन में नजर आता कैमरामैन - फोटो : सोशल मीडिया
गलती सुधार दोबारा भेजे प्रिंट
एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म मेकर्स ने अपनी इस गलती को स्वीकार करते हुए सुधार कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म के संशोधित प्रिंट भेजे। अब से यहीं प्रिंट्स थिएटर्स में दिखाए जाएगें।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि जब इतने बड़े पैमाने पर कोई फिल्म बन रही होती है तो कई पहलुओं का ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में कई बार गलतियां हो जाती हैं। मगर अब इसे सुधार लिया गया है। ओटीटी और सैटेलाइट पर भी फिल्म का संशोधित संस्करण ही दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
1300 करोड़ पार हुई फिल्म की कमाई
‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिर्फ 11 दिनों में ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, 11 दिनों में ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 846.87 करोड़ रुपए की कमाई की है जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1361.95 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें