प्रियंका सरकार
अभिनेता की पत्नी प्रियंका सरकार ने पोस्ट में लिखा 'यह हमारे लिए अत्यंत शोक का समय है। इस कठिन क्षण में, हम आपसे कुछ एकांत और निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। इस समय एक बच्चा, एक मां, एक परिवार और प्रियजन हैं जो मिलकर इस नुकसान का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं। हम गुजारिश करते हैं कि हमारे निजी मामलों में दखल न दें। हमें शांति से शोक मनाने दें। इस समय आपकी समझ और समर्थन हमारे लिए पहले से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं।'
दिगंता बागची
अभिनेता दिगंता बागची ने एएनआई से कहा 'आज की शूटिंग के बाद, वह अकेले पानी में गए, लेकिन पानी के नीचे किसी चीज में उलझ गए। असल हालात अभी साफ नहीं हैं। अचानक, क्रू मेंबर्स समेत लोग चिल्लाने लगे कि राहुल डूब रहे हैं। हम उन्हें पानी से निकाल कर अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'
भास्कर बंदोपाध्याय
अभिनेता भास्कर बंदोपाध्याय ने कहा, 'मैंने उनसे बात की थी और उसके ठीक एक घंटे बाद ही मुझे फोन आया कि अब वह नहीं रहे। हम कल वहां गए थे, आज शूटिंग की और फिर मैं वहां से निकल गया। उन्हें शूटिंग खत्म करके कल वापस आना था। मुझे शाम 5:30 से 6:00 बजे के बीच फोन आया। पहले मुझे बताया गया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। थोड़ी देर बाद मुझे खबर मिली कि उनका निधन हो गया है।'
अंजन दत्ता
अभिनेता और निर्देशक अंजन दत्ता ने अपना दुख जाहिर करते हुए कहा 'वह सचमुच एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता थे। मुझे बहुत बुरा लग रहा है।'
इन लोगों ने भी दिया रिएक्शन
निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी ने फेसबुक पर पोस्ट किया 'यह क्या हो गया, टुबाई दा?'
अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा, 'मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि यह सच है।'