फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुरंधर: रणवीर सिंह की फिल्म के मुरीद हुए ताइवान के प्रतिनिधि मुमिन चेन, आमिर खान को लेकर भी कही बड़ी बात

Sun, 25 Oct 2026 11:18 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'धुरंधर' फिल्म को देश के साथ-साथ विदेशों में भी पसंद किया गया।
  • अब ताइवान के प्रतिनिधि मुमिन चेन ने भी रणवीर सिंह की फिल्म की तारीफ की है।
  • इसके साथ ही उन्होंने आमिर खान और शाहरुख को लेकर भी बात की।
विज्ञापन
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने भारतीय दर्शकों के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी खास पहचान बनाई है। अब भारत में ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र के प्रतिनिधि मुमिन चेन ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने 'धुरंधर' को पिछले साल देखी गई सबसे शानदार भारतीय फिल्म बताया है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और शाहरुख खान की भी तारीफ की।
विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' को लेकर क्या बोले मुमिन चेन?
नई दिल्ली में आयोजित ताइवान फिल्म फेस्टिवल के दौरान एएनआई से बातचीत में मुमिन चेन ने भारतीय फिल्मों को लेकर अपनी पसंद बताई। उन्होंने कहा कि उन्हें खासतौर पर राजनीतिक विषयों पर बनी फिल्में देखना पसंद है।

मुमिन चेन ने कहा, 'मैं राजनीति विज्ञान का प्रोफेसर भी हूं और फिलहाल एक राजदूत के तौर पर काम कर रहा हूं। इसलिए मैं भारत में राजनीतिक विषयों पर बनी कई फिल्में देखता हूं। पिछले साल मैंने जितनी भी भारतीय फिल्में देखीं, उनमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली फिल्म 'धुरंधर' थी।'

आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्मों के भी हैं दीवाने
मुमिन चेन ने बातचीत के दौरान बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने आमिर को एक बेहतरीन अभिनेता और फिल्म निर्माता बताया। चेन ने कहा कि वह आमिर खान की फिल्में उनके शुरुआती करियर से देखते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'भारतीय अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं की बात करूं तो मुझे आमिर खान काफी प्रभावित करते हैं। मैं उनकी फिल्में तब से देख रहा हूं, जब वह युवा थे। वह भारतीय समाज और उससे जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर बहुत अच्छी फिल्में बनाते हैं।'
विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान को लेकर कही ये बात
आमिर खान के अलावा मुमिन चेन ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के लिए भी अपना प्यार जाहिर किया। उन्होंने कहा कि उन्हें शाहरुख खान जैसे बड़े फिल्मी सितारे भी काफी पसंद हैं। चेन की बातों से साफ है कि वह भारतीय सिनेमा में गहरी दिलचस्पी रखते हैं और यहां की फिल्मों को करीब से देखते हैं।

कहां आयोजित हुआ ताइवान फिल्म फेस्टिवल?
बता दें कि मुमिन चेन ने ये बातें नई दिल्ली में आयोजित ताइवान फिल्म फेस्टिवल के दौरान कहीं।
इस फेस्टिवल का मकसद भारतीय दर्शकों को ताइवान की फिल्मों और संस्कृति से परिचित कराना है।
कार्यक्रम में कई डॉक्यूमेंट्री और ड्रामा फिल्में दिखाई गईं।
इन फिल्मों के जरिए ताइवान की संस्कृति, तकनीक और खेल जगत की उपलब्धियों को दर्शकों के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें