फिल्म 'धुरंधर' की स्टारकास्ट
फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। कहानी को गुप्त रखा गया है, लेकिन ट्रेलर से संकेत मिलता है कि यह कथा वास्तविक घटनाओं, राजनीतिक तनाव और गुप्त ऑपरेशंस से प्रेरित हो सकती है। कई लोग इसे पाकिस्तान के कराची में किए गए ऑपरेशन लायरी से जोड़कर देख रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: 'रामायण' के लक्ष्मण के बेटे संग शादी करने जा रहीं ये मुस्लिम अभिनेत्री, देखें हल्दी सेरेमनी से आए खास वीडियोज
फिल्म को लेकर कानूनी विवाद
कुछ समय पहले फिल्म को लेकर आरोप लगाए गए कि यह शहीद मेजर मोहित शर्मा के जीवन से मिलती-जुलती है। मेजर शर्मा के परिवार ने अदालत में शिकायत दर्ज करवाई कि फिल्म बिना अनुमति उनके जीवन पर आधारित प्रतीत होती है। दिल्ली हाई कोर्ट ने इन आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए CBFC को फिल्म दोबारा जांचने का निर्देश दिया। पुनरीक्षण के बाद बोर्ड ने साफ कर दिया कि ‘धुरंधर’ पूरी तरह काल्पनिक है और किसी भी वास्तविक व्यक्ति पर आधारित नहीं है। इससे फिल्म की रिलीज का रास्ता अंतिम रूप से साफ हुआ।