फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar 2: साउथ के दर्शकों के लिए खास होगा 'धुरंधर' का दूसरा भाग, मेकर्स ने की यह खास तैयारी

Wed, 24 Dec 2025 02:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर' की कामयाबी से मेकर्स खुश हैं। हाल ही में मेकर्स ने जानकारी दी कि इस फिल्म का सीक्वल अगले साल रिलीज होगा। अब मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट दी है। 
 
विज्ञापन
धुरंधर बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। रिलीज के कई दिनों के बाद भी बड़ी संख्या में दर्शक इसे देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। फिल्म की कामयाबी के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल 'धुरंधर 2' की रिलीज का एलान किया है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने एक और बड़ी अपडेट दी है। उनके मुताबिक ईद के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म हिंदी के अलावा साउथ की भाषाओं में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

 

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर 2' इस साल ईद के मौके पर 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। बताया जाता है कि यह फिल्म हिंदी के अलावा साउथ की सभी भाषाओं में रिलीज होगी, जिसमें तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाएं शामिल हैं। मेकर्स का यह फैसला साउथ के दर्शकों के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

धुरंधर - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि 'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी हैं। यह फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम आदित्य धर के निर्देशन में बनी है। इसमें एक भारतीय जासूस के बारे में दिखाया गया है, जो पाकिस्तान के ल्यारी में जाता है। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

यह खबर भी पढ़ें: 'धुरंधर' में अपने भयानक किरदार को लेकर क्या सोचते हैं अर्जुन रामपाल? खुद किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर कर रही अच्छी कमाई
'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से अब तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें