हर महीने मिलती हैं हजारों चिट्ठियां
अहान पांडे की मां ने आगे बताया 'परिवार को हर महीने हजारों चिट्ठियां मिलती हैं, जिनमें हाथ से बनी ड्रॉइंग से लेकर महंगे तोहफे तक होते हैं। हर चिट्ठी इमोशनल होती है। अहान अपने फैंस को अपनी आर्मी कहता है। कुछ चिट्ठियों में लोग बताते हैं कि उसने कैसे उनकी जिंदगी बदल दी है। कई चिट्ठियां बहुत प्यारी और मासूम होती हैं। छोटी लड़कियां उसे शादी करने या उसकी गर्लफ्रेंड बनने के बारे में लिखती हैं। मुझे यह बहुत प्यारा लगता है। जब मैं औरतों को उसके लिए दीवाना होते देखती हूं तो मैं भावुक हो जाती हूं। मुझे गर्व महसूस होता है। यह बहुत प्यारा एहसास है कि आपके बेटे को इतना प्यार मिल रहा है।
भारत नहीं इस देश में रिलीज होगी 'एनिमल', 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने की जगी उम्मीद
खून से लिखा खत
डीन पांडे ने आगे बताया 'कुछ महीने पहले, हमें खून से लिखा हुआ एक लेटर मिला था। हमने जवाब में उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा। यह नुकसानदायक है। वह कभी नहीं चाहेंगे कि उनके फैंस ऐसा करें।'
अहान पांडे का वर्कफ्रंट
अहान पांडे ने फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अली अब्बास जफर की एक्शन-रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में अहान के साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी।