फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar 2: आसमान छू रही 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू टिकट की कीमत, दिल्ली में ऐसा है हाल

Sat, 07 Mar 2026 01:29 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Paid Previews: दिल्ली में 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू टिकट की कीमत काफी ज्यादा है। 18 मार्च को इस फिल्म का पेड प्रीव्यू होगा।
विज्ञापन
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। रणवीर सिंह की लीड रोल वाली यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है। 18 मार्च को पूरे देश में इसके पेड प्रीव्यू होंगे। पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। दिल्ली में पेड प्रीव्यू के टिकट की कीमत हैरान करने वाली है।
विज्ञापन
Trending Videos

पेड प्रीव्यू टिकट की कीमत
दिल्ली में 'धुरंधर 2' पेड प्रीव्यू के लिए सबसे सस्ते टिकट की कीमत 350 रुपये है। जबकि सबसे महंगा टिकट 2200 रुपये का है। टिकट बुकिंग एप बुक माय शो पर टिकट बुक करते समय दिखा रहा है कि 'सीटें तेजी से भर रही हैं।'
18 मार्च की एडवांस बुकिंग को देखते हुए, कहा जा सकता है कि 'धुरंधर 2' की शुरुआत अच्छी होने वाली है।



 

रिलीज हुआ 'धुरंधर 2' का ट्रेलर
आज सुबह 11 बजे 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें रणवीर सिंह नए लुक में भी नजर आए हैं। वह जबरदस्त एक्शन मोड में हैं। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और दूसरे कलाकारों का अभिनय भी काफी अच्छा है। 
 
विज्ञापन

रणवीर सिंह का पोस्ट
'धुरंधर 2' का ट्रेलर शेयर करते हुए, रणवीर सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा 'कहा था ना यह पर्सनल है... ट्रेलर रिलीज हो गया है। 18 मार्च को पेड प्रीव्यू के लिए अभी बुक करें। धुंरधर द रिवेंज 19 मार्च को दुनियाभर में ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा पर रिलीज हो रही है। यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें