फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्रुव विक्रम को स्टार किड होने का मिला फायदा, खुद कबूली बड़ी बात; इंडस्ट्री पर छाने के लिए कर रहे ये काम

Wed, 22 Oct 2025 06:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhruv Vikram As Star Kid: अभिनेता ध्रुव विक्रम ने हाल ही में स्टार किड होने के फायदे और इसकी चुनौतियों के बारे में बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
ध्रुव विक्रम - फोटो : इंस्टाग्राम @dhruv.vikram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता ध्रुव विक्रम हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'बाइसन' के प्रचार में व्यस्त हैं। यह फिल्म 17 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 24 अक्तूबर को रिलीज होने वाले तेलुगु संस्करण के प्रचार के सिलसिले में, वे हैदराबाद में थे। अभिनेता विक्रम के बेटे ध्रुव ने स्टार किड होने के बारे में खुलकर बात की और इस किरदार को निभाने के लिए की गई मेहनत के बारे में बताया।
विज्ञापन

स्टार होने की वजह से मिले कई मौके
ध्रुव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया कि एक स्टार किड होने के नाते उन्हें कई मौके मिले हैं। वह इन मौकों का पूरा फायदा उठाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'यह सच है कि मैं एक स्टार किड हूं और मुझे मौके मिलते रहते हैं। हालांकि मैं लोगों को स्वीकार करने, मुझे प्यार करने, मेरे काम को पसंद करने के लिए मेहनत करता हूं। मैं तमिल, तेलुगु और भारतीय सिनेमा में अपनी जगह बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। इसके लिए मैं काम करता रहूंगा।'

यह खबर भी पढ़ें: 'थामा' की कामयाबी से खुश आयुष्मान, परिवार के साथ फिल्म देखकर पहुंचे मंदिर; दिवाली पर करना चाहते थे ये काम

ध्रुव विक्रम - फोटो : इंस्टाग्राम @dhruv.vikram
फिल्म के लिए ध्रुव ने की मेहनत
फिल्म 'बाइसन' के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'बाइसन के बारे में, मैं हमेशा सोचता था कि अगर मेरी जगह कोई ऐसा व्यक्ति होता जो फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आता, तो वह कितना कुछ करता? वह कितना काम करता? मैं इस बारे में और इस फिल्म के लिए मेहनत करता और तैयारी करता। मैंने इस फिल्म को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की।'
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
फिल्म 'बाइसन' का लेखन और निर्देशन मारी ने किया है। फिल्म में ध्रुव और अनुपमा के अलावा पशुपति, अमीर, लाल, राजिशा विजयन और अजगम पेरुमल ने अभिनय किया है।
यह कबड्डी खिलाड़ी मनाथी गणेशन के जीवन पर आधारित है और एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो जाति-आधारित भेदभाव को मात देते हुए खेल में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें