फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की पार्टी को हराया, 'धूम मचाले..' से जश्न मनाया; फिल्मी रहा न्यूयॉर्क के अगले मेयर ममदानी का भाषण

Wed, 05 Nov 2025 03:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

New York Mayor Zohran Mamdani Victory Speech: जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के नए मेयर बने हैं। उनकी विक्ट्री स्पीज के बाद बॉलीवुड फिल्म ‘धूम’ का सॉन्ग ‘धूम मचाले’ बजा। विक्ट्री स्पीज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, यूजर्स भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन
विक्ट्री स्पीज के बाद अपनी मां के साथ न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोहरान ममदानी की विक्ट्री स्पीज के बाद जब ‘धूम मचाले’ सॉन्ग बजा तो सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ गई। यूजर्स को समझ आ गया कि जोहरान बॉलीवुड के फैन हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने जब जोहरान ममदानी की विक्ट्री स्पीज के बाद ‘धूम मचाले’ गाना सुना तो इसे रियल लाइफ बॉलीवुड फिल्म बता दिया। जानिए, यूजर्स ने क्या-क्या रिएक्शन जोहरान ममदानी के वायरल वीडियो को लेकर दिए हैं। 

विज्ञापन


फिल्मी रहा जोहरान ममदानी का अंदाज 
जब जोहरान ममदानी ने अपनी विक्ट्री स्पीज खत्म की तो अचानक ‘धूम मचाले’ गाना बैकग्राउंड में बजने लगा। जैसे ही गाने की धुन खत्म हुई उन्होंने अपना हाथ हवा में उठाया। इस गाने ने उनकी विक्ट्री स्पीज को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘जोहरान ने विक्ट्री स्पीज ‘धूम मचाले’ गाने से खत्म की। यह रियल लाइफ की बॉलीवुड मूवी जैसा लग रहा है।’
इसी यूजर्स ने जोहरान की एक और पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जोहरान ने न्यूयॉर्क मेयर के कैंपेन के दौरान शाहरुख खान का पोज किया।’ तस्वीर में जोहरान किंग खान का आइकॉनिक पोज करते हुए दिखाई दिए। एक अन्य यूजर ने भी मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, ‘कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे। एक भारतीय होने के नाते यह बात मुझे बहुत खुशी दे रही है। इससे यह भी साबित होता है कि न्यूयॉर्क जैसे शहर में नफरत की कोई जगह नहीं है। जोहरान के पैरेंट्स बहुत गर्व महसूस कर रहे होंगे।’ अन्य यूजर ने तो कमेंट किया, ‘मैं तो सोच रहा था कि वह स्टेज पर डांस करने लगेंगे।’ 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: बॉलीवुड से है जोहरान ममदानी का कनेक्शन? मां ने दिया था इरफान को पहला मौका; ऑस्कर में नाॅमिनेट हुई थी फिल्म  
 

 

   

 

Trending Videos
विज्ञापन

शाहरुख खान का आइकॉनिक पोज करते हुए जोहरान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
पुराना है बॉलीवुड से जोहरान का कनेक्शन 
न्यूयॉर्क शहर के नए मेयर जोहरान ममदानी का बाॅलीवुड से गहरा नाता है। उनकी मां और फिल्ममेकर मीरा नायर ने ‘सलाम बॉम्बे’ और ‘मानसून वेडिंग’ जैसी फिल्में बनाई हैं। विक्ट्री स्पीज के बाद स्टेज पर जोहरान के साथ फिल्ममेकर मीरा नायर भी नजर आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें