सनी देओल भी पहुंचे अस्पताल
इसी बीच सोमवार को सनी देओल और परिवार के कई सदस्य मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। यहीं पर धर्मेंद्र का कई दिनों से इलाज चल रहा है। कुछ वायरल वीडियो में सनी देओल काफी दुखी दिखे, उनके चेहरे की शिकन देखकर फैंस को झटका लगा। धर्मेंद्र की सेहत को लेकर उनके फैंस परेशान हो गए।
यह खबर भी पढ़ें: ‘झूठी अफवाहें न फैलाएं’ सनी देओल की टीम ने जारी किया बयान, धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर दिया नया अपडेट
फैंस ने भी जल्दी ठीक होने की प्रार्थना
सोशल मीडिया पर कई वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें धर्मेंद्र के फैन उनके लिए प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने परिवार के साथ मिलकर एक फैन ने तो हवन भी किया। साथ ही फैन, धर्मेंद्र की फोटो लगाकर उनके नाम की पूजा करवाते भी दिखे। धर्मेंद्र के जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना की।