बोले- 'आई एम स्ट्रॉन्ग'
धर्मेंद्र को कार में सवार होते देखा गया। इस दौरान वे पैपराजी से रूबरू हुए। आंख में पट्टी देख जब एक्टर से पूछा गया कि आपकी तबीयत कैसी है? इस पर उन्होंने कहा, 'अभी बहुत दम है। बहुत जान रखता हूं'। उन्होंने आगे कहा, 'आंख में तकलीफ है। लव यू फैंस, लव यू ऑडियंस। आई एम स्ट्रॉन्ग'। यह वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।