संजय निरुपम की प्रतिक्रिया
संजय निरुपम इस समय एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा, 'धर्म जी को राजकीय सम्मान क्यों नहीं दिया गया, इस बारे में मुझे पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन मेरा मानना है कि उन्हें सम्मान दिया जाना चाहिए था। उन्होंने 60 वर्षों से अधिक समय इंडस्ट्री को दिया और बॉलीवुड तथा हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक रहे। उनका योगदान फिल्म इंडस्ट्री, मुंबई की फिल्म संस्कृति और लाखों नौजवानों को प्रेरित करने वाला रहा है।'
यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra Death News Live: धर्मेंद्र पंचतत्व में विलीन; घर पहुंच रहे सितारे; संस्कार में पहुंचा पूरा बॉलीवुड
आगे उन्होंने कहा, 'कई बार बहुत छोटे लोगों को भी राजकीय सम्मान दिया जाता है, ऐसे में धर्म जी को जरूर दिया जाना चाहिए था। हो सकता है सरकार से कहीं न कहीं चूक हो गई हो या प्रक्रिया पूरी करने में जल्दबाजी हुई हो। यह भी हो सकता है कि परिवार की तरफ से मना किया गया हो। धर्म जी काफी समय से अस्वस्थ थे और एक बार तो उनकी मृत्यु की गलत घोषणा भी हुई थी। ऐसे में परिवार से बातचीत की जानी चाहिए थी। हां, मरणोपरांत सम्मान तो मिलते हैं लेकिन अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान के लिए कोई निश्चित नियम नहीं है। बीजेपी के सांसद होने के नाते पुलिस की ओर से सलामी दी जा सकती थी, इतना मुझे पता है।'